---विज्ञापन---

देश angle-right

रोते हुए इस पाकिस्तानी लड़के की सरकार से क्या अपील? वायरल हो रहा है वीडियो

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में बढ़ते तनाव के बीच एक पाकिस्तानी युवक का भावुक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह भारत में अपनी मां को छोड़कर पाकिस्तान लौटते हुए रो पड़ता है।

---विज्ञापन---

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। पहले भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया, और जवाब में पाकिस्तान ने भी ऐसा ही फरमान जारी कर दिया। इसके साथ ही भारत ने सिंधु जल समझौता स्थगित करने की बात कही, तो वहीं पाकिस्तान ने शिमला समझौता रद्द करने की बात कही है। अब भारत और पाकिस्तान के लोग बॉर्डर से अपने-अपने देश लौट रहे हैं, जिससे कई रिश्ते भी टूट रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भारत छोड़कर पाकिस्तान जा रहा एक युवक रो पड़ता है क्योंकि उसे अपनी मां को भारत में ही छोड़कर जाना पड़ रहा है। युवक ने बताया कि उसकी नानी का घर भारत में है, मां हिंदुस्तानी हैं और उसका घर पाकिस्तान में है। वह अपनी नानी के घर घूमने और इलाज कराने आया था। अपनी बातें बताते हुए वह भावुक हो गया और रो पड़ा।

---विज्ञापन---

रोते हुए युवक ने क्या बताया?

युवक ने बताया कि उसका एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद वह अपंग हो गया था और इलाज के लिए भारत आया था। उसने भावुक होकर कहा, “मां को छोड़कर हमें पाकिस्तान जाना पड़ रहा है। अम्मी और अब्बू हमें संभाल रहे हैं।” रोते हुए युवक ने सरकार से अपील की कि जिनकी मां भारत में रुकी हुई हैं, उन्हें भी भेज दिया जाए।

---विज्ञापन---

हमारा क्या कसूर?

उसने कहा, “माओं और शादीशुदा लोगों को दोनों सरकारें एक-दूसरे को भेज दें। आतंकवादियों को सजा दीजिए, लेकिन हम आम लोगों का क्या कसूर है? हम जा रहे हैं, हमारी मां को भी हमारे साथ भेज दीजिए। दोनों तरफ के लोग परेशान हैं।” युवक ने कहा कि सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि जिनकी भी मां भारत में रह गई हैं, सभी को छूट दी जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें : कोटा बंद के दौरान बजरंग दल और पुलिस में झड़प, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

---विज्ञापन---

बता दें कि पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच बड़े कदम उठाए थे। इन फैसलों में एक यह भी था कि 27 अप्रैल तक सभी पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़कर चले जाएं। वहीं, पाकिस्तान की ओर से भी ऐसा ही आदेश जारी किया गया। इस फैसले से दोनों देशों के उन नागरिकों को परेशानी हो रही है, जिनके परिवार बॉर्डर के दोनों ओर बसे हुए हैं।

First published on: Apr 27, 2025 10:16 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola