पाकिस्तान ने भारत के कई क्षेत्रों में मिसाइल से अटैक करने की कोशिश की है लेकिन भारतीय सेना ने उनके इस हमले को नाकाम कर दिया है। वहीं इसी बीच खबर है कि पाकिस्तान का ताकतवर लड़ाकू विमान F-16 को भी भारतीय सेना गिरा दिया है। इसके साथ ही 2 J-17 जेट को भी मार गिराया गया है।
पाकिस्तान की तरफ से कई मिसाइल अटैक करने की कोशिश की गई, सेना ने नाकाम कर दिया है। भारत के जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। भारत की तरफ से 4 एंटी ड्रोन सिस्टम एक्टिव किए गए हैं। L-70 डिफेंस सिस्टम, S -400 समेत कई एयर डिफेंस सिस्टम से पाकिस्तानी मिसाइलों को गिराया गया है।इसके साथ ही कई ड्रोन को भी मार गिराया गया है।
कई जगहों पर ब्लैक आउट
श्रीनगर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट है। गुजरात के कच्छ से लेकर भुज तक ब्लैक आउट कर दिया गया है। चंडीगढ़ और मोहाली में भी ब्लैकआउट किया गया है। राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में भी ब्लैकआउट किया गया है। अमृतसर समेत पंजाब के कई शहरों में ब्लैकआउट किया गया है। जैसलमेर में पाकिस्तान की तरफ से दागी गई मिसाइल को मार गिराया गया है।
F-16 और 2 J -17 को मार गिराया
पाकिस्तान ने अंधेरा होते ही भारत पर बड़े हमले की साजिश रची थी लेकिन तैयार बैठी भारतीय सेना उसके हमले को नाकाम किया है। पाकिस्तान के मिसाइलों और ड्रोन को गिराने के बाद पाकिस्तान के सबसे ताकतवर लड़ाकू विमान F-16 और 2 J -17 को भी मार गिराया है।
जम्मू कश्मीर के सभी सैन्य ठिकाने सुरक्षित- रिपोर्ट
पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के कई जगहों पर मिसाइल से अटैक करने की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना ने इस हमले को नाकाम कर दिया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के हमले में किसी भी भारतीय की जान नहीं गई है।
इटली के उप प्रधानमंत्री ने की विदेश मंत्री से बात
भारत -पाकिस्तान तनाव के बीच कई देशों के नेता और अधिकारी भारत से संपर्क कर रहे हैं। इसी बीच इटली के प्रधानमंत्री ने से विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बातचीत की है। दोनों स्थिति पर चर्चा की है।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines