India Pakistan Row: देशभर में कहां-कहां होगी मॉक ड्रिल? 244 शहरों की पूरी लिस्ट आई सामने

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आज सुबह मॉक ड्रिल हुई, जिसमें नाव पलटने पर क्या करना है और कैसे जान बचानी है, इसको लेकर ट्रेनिंग दी गई। अब 7 मई को देशभर में जंग के लिए लोगों को तैयार किया जाएगा।

India Pakistan War

India Pakistan Row: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच जंग का माहौल बन गया है। इसके लिए भारत भी पूरी तरह से तैयार है। सैन्य तैयारियों के बीच भारत सरकार ने नागरिक स्तर पर भी इस जंग की तैयारियां करना शुरू कर दी हैं। देशभर के कई राज्यों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, प्रैक्टिस और रिहर्सल की जाएगी। इसमें लोगों को सेल्फ डिफेंस के लिए तैयार किया जाएगा। देश के कितने राज्यों और शहरों में मॉक ड्रिल कराई जाएगी, इसकी पूरी लिस्ट सामने आई है। यहां पूरी लिस्ट देखिए।

कहां-कहां पर मॉक ड्रिल?

देशभर में कल मॉक ड्रिल होगी। इसमें देश के कई राज्य शामिल होंगे, जिसके लिए पूरी लिस्ट सामने आई है। मॉक ड्रिल के लिए महाराष्ट्र के 16 जिलों का नाम शामिल है, जिसमें मुंबई, पुणे, ठाणे के अलावा इंडस्ट्रियल इलाके, अर्बन इलाके, अलीबाग, तारापुर, नवी मुंबई समेत कई क्षेत्रों में मॉक ड्रिल होगी।

राजस्थान और बिहार के कितने शहर?

राजस्थान के जिन शहरों में मॉक ड्रिल होगी, उनमें कोटा, रावत-भाटा, अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, सीकर, नाल, सूरतगढ़, आबू रोड, नसीराबाद (अजमेर) और भिवाड़ी का नाम शामिल है। वहीं, बिहार के बरौनी, कटिहार, पटना और पूर्णिया में मॉक ड्रिल होगी।

असम के कितने शहर?

असम के बोंगाईगांव, डिब्रूगढ़, धुबरी, गोलपाड़ा, जोरहाट, सिबसागर, तिनसुकिया, तेजपुर, डिगबोई, दिलियाजान, गुवाहाटी (दिसपुर), रंगिया, नामरूप, नाजिरा, उत्तर-लक्ष्मपुर और नुमालीगढ़ में मॉक ड्रिल होगी।

पंजाब के कितने शहर?

पंजाब के अमृतसर, भटिंडा, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, बरनाला, भाखड़ा-नांगल, हलवारा, कोटकापुर, बटाला, मोहाली (सासनगर) और अबोहर में मॉक ड्रिल होगी।

list

जम्मू एवं कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, बड़गाम, बारामुला, डोडा, जम्मू, कारगिल, कठुआ, कुपवाड़ा, लेह, पुंछ, राजौरी, श्रीनगर, उधमपुर, सांबा, अखनूर, उरी, नौशेरा, सुन्दरबनी, अवंतिपुर और बोकारो का नाम शामिल है।

list

उत्तर प्रदेश में कहां मॉक ड्रिल?

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (नरौरा), आगरा, इलाहाबाद, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी, बख्शी-का-तालाब, मुगलसराय, सरसावा, बागपत और मुजफ्फरनगर में मॉक ड्रिल होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ