हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'राष्ट्रहित में नहीं है भारत-पाक मैच', सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

एशिया कप में आगामी 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। मैच को रद्द कराने के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका कर्ताओं ने भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच राष्ट्रीय हितों और देश के मनोबल के लिए हानिकारक बताया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
एशिया कप में भारत पाक मैच का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।

एशिया कप में 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर हुई है। याचिका में कहा गया है कि पहलगाम की आतंकी घटना के बाद पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच राष्ट्रहित में नहीं है। याचिका में बताया गया कि 14 सितंबर 2025 को संयुक्त अरब अमीरात में होने जा रहा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच राष्ट्रीय हितों और देश के मनोबल के लिए हानिकारक है। अभी तक सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अब देखना है कि कोर्ट इस याचिका पर सुनवाई करेगा या नहीं। अगर कोर्ट मामले में सुनवाई करके मैच को रद्द करता है, तो करोड़ों प्रशंसकों को बड़ा झटका लग सकता है।

याचिका में क्या हैं तर्क?

याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया है कि क्रिकेट मैच राष्ट्रीय हित, सशस्त्र बलों के जवानों और भारत के नागरिकों के जीवन से ऊपर नहीं है। कहा कि राष्ट्रों के बीच क्रिकेट का उद्देश्य सद्भाव और मित्रता प्रदर्शित करना है। लेकिन पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद, जब हमारे लोग शहीद हुए और हमारे सैनिकों ने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया, पाकिस्तान के साथ खेलने से विपरीत संदेश गया कि जहां हमारे सैनिक अपनी जान कुर्बान कर रहे हैं। कहा कि हम उसी देश के साथ खेल का जश्न मना रहे हैं जो आतंकवादियों को पनाह दे रहा है। इससे उन पीड़ित परिवारों की भावनाएं भी आहत हो सकती हैं जिन्होंने पाकिस्तानी आतंकवादियों के हाथों अपनी जान गंवाई। राष्ट्र की गरिमा और नागरिकों की सुरक्षा मनोरंजन से पहले आती है।

यह भी पढ़ें: IND vs UAE: ‘इसी वजह से वह नंबर वन बैटर…’ कप्तान सूर्या हुए अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बैटिंग के मुरीद

विज्ञापन

नया कानून करने की भी हुई मांग

प्रतिवादी नंबर 1 ने याचिका में युवा मामले, खेल मंत्रालय को राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम, 2025 को लागू करने की अपील की है। नए कानून में सीजन बॉल क्रिकेट को राष्ट्रीय खेल महासंघ के अधीन लाने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच पर आए 4 बड़े अपडेट, पड़ोसी देश ने की खास तैयारी!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola