India Pakistan War Situation LIVE: पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना को सख्त कदम उठाने का आदेश

India Pakistan Tension LIVE Updates: भारत पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान ने बीती रात फिर भारत पर ड्रोन और मिसाइल से अटैक किया। 4 राज्यों में पाकिस्तान ने हमला किया है और आज सुबह भी जम्मू कश्मीर में ड्रोन और मिसाइलें दागी जा रही हैं।

India Pakistan Tension | Operation Sindoor | PM Modi

India Pakistan Tension: भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम रहने की प्रतिबद्ता जताई है।

भारत और पाकिस्तान के बीच जंग छिड़ने के हालात बने हुए हैं, क्योंकि पाकिस्तान लगातार भारत पर हमला कर रहा है। बीती रात भारत ने 4 राज्यों गुजरात, पंजाब, जम्मू कश्मीर और राजस्थान में 26 शहरों पर ड्रोन और मिसाइल अटैक किए। आज सुबह भी पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में ड्रोन और मिसाइल अटैक किया। हमले में एक अफसर की मौत भी हुई है। एयरपोर्ट, एयरबेस, आर्मी कैंप को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान के हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान ने भारत पर फतेह-1 मिसाइल दागी, जिसे हवा में ही खाक कर दिया गया।

विज्ञापन

कर्मचारियों-अधिकारियों की छुट्टियां रद्द 

विज्ञापन

तनाव बढ़ता देखकर केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करके सेना प्रमुखों को आदेश दिया है कि वे चाहें तो टेरिटोरियल आर्मी (TA) को ड्यूटी पर बुला सकते हैं। गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी करके राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इमरजेंसी पावर्स इस्तेमाल करने का अधिकार दे दिया है। दिल्ली AIIMS के डॉक्टरों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। कई राज्यों में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां भी कैंसिल कर दी गई हैं। तेल कंपनियों IOC, BPCL, HPCL ने पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक होने की बात कही है। LPG गैस का भी पूरा स्टॉक है।

भारत पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर आज के अपडेट्स जानने के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

India Pakistan War Situation LIVE Updates: पाकिस्तान के खिलाफ सेना को सख्त कदम उठाने के निर्देश-MEA

India Pakistan War Situation LIVE Updates: पाकिस्तान के समर्थन में उतरा चीन

10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की सहमति बनी, लेकिन शाम होते ही पाकिस्तान ने फिर ड्रोन हमले किए। भारत ने सभी हमलों को नाकाम किया। इसी दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान को समर्थन देने की घोषणा की और उसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के साथ खड़े होने की बात कही।

सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया

India Pakistan War Situation LIVE Updates: जम्मू कश्मीर के नगरोटा इलाके में संदिग्ध आतंकी देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

India Pakistan War Situation LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जोरदार धमाके की आवाज, BSF दे रही जवाब

India Pakistan War Situation LIVE Updates: पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, सीमा पर कर रहा गोलीबारी

सीजफायर की घोषणा के करीब 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने इसे तोड़ दिया है और सीमा पर कई जगहों पर गोलीबारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीनगर में भीषण विस्फोट की आवाज सुनी गई, आसमान में कुछ लपटें दिखाई दीं।

India Pakistan War Situation LIVE Updates: पीएम मोदी की बैठक का वीडियो

India Pakistan War Situation LIVE Updates: सीजफायर घोषणा के बाद PM आवास पर हाई लेवल बैठक

पाकिस्तान से सीजफायर की घोषणा के बाद दिल्ली में पीएम आवास पर एक बड़ी बैठक चल रही है, जिसमें रक्षा मंत्री, NSA और तीनों सेना प्रमुख शामिल हैं।

India Pakistan War Situation LIVE Updates: देश के कई हिस्सों में आज भी रहेगा ब्लैकआउट, यहां देखें लिस्ट

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच आज भी कई हिस्सों में ब्लैकआउट रहेगा। गुजरात के द्वारका, कच्छ, जामनगर, ओखा, बनासकांठा, पाटन में शाम 7 बजे से ब्लैकआउट रहेगा। द्वारकाधीश मंदिर को 7 बजे के बाद बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

राजस्थान के हनुमानगढ़ में सात बजे के बाद ब्लैकआउट, पंजाब के बरनाला समेत कई हिस्सों में में आठ बजे से ब्लैकआउट रहेगा।

India Pakistan War Situation LIVE Updates: मुंबई में पटाखे फोड़ने पर लगी पाबंदी

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच मुंबई में किसी भी तरह के पटाखे फोड़ने पर पाबंदी लगा दी गई है।

India Pakistan War Situation LIVE Updates: शाम 6 बजे होगी MEA की ब्रीफिंग, हालात पर दी जाएगी जानकारी

आज शाम 6 बजे भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर MEA की तरफ से ब्रीफिंग दी जाएगी।

India Pakistan War Situation LIVE Updates: पाकिस्तानी गोलीबारी में जान गंवाने वाले JKAS अधिकारी के घर पहुंचे उपमुख्यमंत्री

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके

जम्मू कश्मीर में 10 मई को, 3:14 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गये। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.7 मापी गई है।

India Pakistan War Situation LIVE Updates: पाकिस्तानी गोलीबारी में घायलों के परिजनों को मिलेंगे दस लाख रुपये

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार ने पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन में जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की और इसे समर्थन एवं एकजुटता का संकेत बताया।

India Pakistan War Situation LIVE Updates: चंडीगढ़ में बड़ी संख्या में लोग सेना के जवानों के लिए ब्लड डोनेशन करने पहुंचे

India Pakistan War Situation LIVE Updates: राजस्थान में मेडिकल, पैरामेडिकल एग्जाम रद्द

भारत-पाकिस्तान में तनाव को देखते हुए राजस्थान में यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस ने सभी एग्जाम रद्द कर दिए हैं। यूनिवर्सिटी द्वारा नोटिफिकेशन जारी करके 15 मई होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गईं हैं। मेडिकल, पैरा मेडिकल और नर्सिंग की परीक्षाएं रद्द हुई हैं। आज 10 मई को होने वाली कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (COMEDK) परीक्षा भी 14 जिलों में पोस्टपोन कर दी गई है।

India Pakistan War Situation LIVE Updates: कच्छ में यूएवी/ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अधिसूचना जारी करके गुजरात के कच्छ जिले में कच्छ में यूएवी/ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। राज्य की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रिमोट सेंसिंग, खनन, कानून और व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, रक्षा के अलावा किसी भी उद्देश्य के लिए किसी भी सरकारी या निजी संगठन/व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार के यूएवी/ड्रोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस अधिसूचना का उल्लंघन करने वाला कोई भी व्यक्ति भारतीय दंड संहिता 2023 की धारा 223 के तहत दंड का पात्र होगा। यह आदेश 15 मई तक लागू रहेगा।

India Pakistan War Situation LIVE Updates: केदारनाथ हेली सेवा बंद की गई

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच केदारनाथ हेली सेवा बंद की गई है। भारत पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता देख उत्तराखंड सरकार ने यह फैसला किया है। कि चार धाम यात्रा के लिए केदारनाथ हेली सेवा फिलहाल स्थगित रहेगी। सरकार ने सुरक्षा कि दृष्टि से यह निर्णय लिया है। जैसे ही हालात सामान्य हो जाएंगे, वैसे ही केदारनाथ के लिए हेली सेवा को फिर से सुचारू कर दिया जाएगा।

India Pakistan War Situation LIVE Updates: पठानकोट के भनवाल गांव में मोर्टार शेल मिला

पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन के जरिए पठानकोट पर बमबारी की जा रही है, जिसके चलते आज सुबह पठानकोट के भनवाल गांव में मोर्टार शेल गिरा, जिससे एक लालटेन नष्ट हो गई। किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। मकान के मालिक जग मोहन ने बताया कि सुबह 6 बजे अचानक धमाका हुआ और लेंटर में छेद हो गया। लेंटर का कुछ मलबा नीचे गिर गया, लेकिन जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

India Pakistan War Situation LIVE Updates: महाराष्ट्र में भी हाईअलर्ट जारी

भारत पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच महाराष्ट्र भी अलर्ट मोड पर है। महाराष्ट्र में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और आपदा प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। पुलिस कोस्ट गार्ड और नेवी को अधिक अलर्ट किया गया है। खासतौर पर समुद्री किनारों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि लोगों को ब्लैकआउट के बारे में जानकारी दें। मछुआरों को भी निर्देश दिया गया है कि वे गुजरात बॉर्डर की तरफ न जाएं। मछुआरों को ऑयल रिंग के आसपास जाने से मना किया गया है, क्योंकि 26/11 में आतंकियों ने इसी समुद्री रूट का इस्तेमाल किया था।

India Pakistan War Situation LIVE Updates: भारत ने पाक सैन्य ठिकाने ध्वस्त किए

कर्नल कुरैशी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहमयार खान में पाकिस्तान के सैन्य ठिकाने तबाह किए है। लड़ाकू विमान से हमला करके नुकसान पहुंचाया है। सियालकोट एयरबेस पर भी हमला किया है। कोलेटरल डैमेज किया गया है, लेकिन पाकिस्तान नागरिक विमानों की आड़ ले रहा है, ताकि भारत हमला न कर पाए। पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय एयर रूट का गलत इस्तेमाल कर रहा है।

India Pakistan War Situation LIVE Updates: विमान, ड्रोन, मिसाइल से हमला किया

कर्नल कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने विमान, ड्रोन और मिसाइल से जम्मू कश्मीर से गुजरात तक हवाई घुसपैठ करके हमला किया। LOC से भी गोलाबारी की। उधमपुर, पठानकोट, आदमपर और भुज में पाकिस्तान के हमले से नुकसान हुआ है, लेकिन पाकिस्तान के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया।

India Pakistan War Situation LIVE Updates: पाकिस्तान के दावे झूठे और बेबुनियाद

कर्नल सोफिया ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे दावे झूठे और बेबुनियाद हैं। भारत के सैन्य ठिकानों को तबाह करने के पाकिस्तान के दावे बेबुनियाद हैं। पाकिस्तान के हमले से पठानकोट और भुज एयरबेस को नुकसान पहुंचा है। भारत की ब्रह्मोस फैसिलिटी और S400 एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है। पाकिस्तान का यह दावा भी हम खारिज करते हैं कि भारत के आदमपुर, सूरतपुर, एस 400, नगरोटा के गोलाबारूद सेंटर, ब्रह्मोस फैसिलिटी पाक हमले में तबाह हुए हैं।

India Pakistan War Situation LIVE Updates: पाक ने हाई स्पीड मिसाइलें दागीं

कर्नल सोफिया कुरैशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया पाकिस्तान तोप, मोर्टार, ड्रोन और मिसाइलों से अटैक कर रहा है। पाकिस्तानी सेना ने 26 शहरों में हवाई घुसपैठ की और हाई स्पीड मिसाइलें दागी। भारतीय सेना पाकिस्तान के हमले का करारा जवाब दे रही है। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के हर हमले का नाकाम किया है।

India Pakistan War Situation LIVE Updates: पाकिस्तान का रवैया गैर-जिम्मेदाराना

रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है, जिसे कर्नल सोफिया कुरैशी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने बीती रात 36 शहरों में ड्रोन और मिसाइल अटैक किए। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में काफी तबाही मचाई। पाकिस्तान का रवैया काफी गैर-जिम्मेदाराना है।

India Pakistan War Situation LIVE Updates: थोड़ी देर में सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पाकिस्तान के बढ़ते हमलों पर अपडेट देने के लिए सरकार ने आज भी प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। NSA अजीत डोभाल प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचे हैं। रक्षा मंत्रायल और गृह मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में शुरू होगी।

India Pakistan War Situation LIVE Updates: अमेरिकी विदेश मंत्री की असीम मुनीर से बात

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर से बात की। रुबियो ने तनाव खत्म करने पर बात की और कहा दोनों देशों को आपसी बात शुरू करने में अमेरिका मदद करने को तैयार है। परसों रात सीधे प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात कर रहे रुबियो अब सेना प्रमुख से बात कर रहे हैं। इससे साफ है कि पाकिस्तान में चुनी हुई सरकार का सफाया हो चुका है और असली सत्ता मुनीर के हाथ आ चुकी है।

India Pakistan War Situation LIVE Updates: विदेश और रक्षा मंत्रालय की ब्रीफिंग का टाइम बदला

भारत पाकिस्तान तनाव पर विदेश और रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस का टाइम बदल गया है। अब प्रेस ब्रीफिंग का समय साढ़े 10 बजे हो गया है। एक नोट जारी करके मीडिया को इनवाइट किया गया है। गेट नंबर 3 से 10 बजे मीडिया की एंट्री शुरू होगी, लेकिन कॉन्फ्रेंस में कैमरापर्सन नहीं आ सकेंगे। ANI, PTI और विदेश मंत्रालय के यूट्यूब चैनल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का लाइव किया जाएगा।

India Pakistan War Situation LIVE Updates: पाकिस्तान की गोलाबारी में जम्मू-कश्मीर में अफसर की मौत

पाकिस्तान की गोलाबारी में जम्मू-कश्मीर में अफसर की मौत हो गई है। राजौरी में आज सुबह पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी की गई, जिसमें अफसर राज कुमार थप्पा घायल हो गए। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राज कुमार जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (JKAS) में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कमिश्नर के पद पर तैनात थे।

India Pakistan War Situation LIVE Updates: भारत के खिलाफ पाकिस्तान के ऑपरेशन का नाम

भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने एक ऑपरेश लॉन्च किया है, जिसका नाम BUNYAN UN MARSOOS रखा गया है। इसका मतलब 'द आयरन वॉल' है। पाकिस्तानी­ सेना ने 400 किलोमीटर रेज वाली फतेह-2 का टेस्ट लॉन्च भी किया, जिसमें रक्षा मंत्री असीम मुनीर मौजूद रहे।

India Pakistan War Situation LIVE Updates: 10 बजे सेना ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

पाकिस्तान के हमले को लेकर अपडेट देने के लिए आज 10 बजे सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। गृह मंत्रालय के साउथ ब्लॉक में यह प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें पाकिस्तान की ओर से हमले की जानकारी दी जाएगी। नुकसान और भारत की जवाबी कार्रवाई के बारे में भी बताया जाएगा।

India Pakistan War Situation LIVE Updates: जम्मू में आज सुबह पकिस्तान का हमला

जम्मू में आज सुबह-सुबह पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल अटैक किया। सुबह-सुबह धमाके हुए और उधमपुर में धुआं उठते देखा गया। अलर्ट सायरन बज रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के अखनूर इलाके में भी 3 तेज धमाके सुने गए। जम्मू में इमारत को निशाना बनाया गया है। हालांकि हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ