'बुर्का पहनकर इंडिया-पाक मैच देखने जाएंगे', महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने उड़ाया आदित्य ठाकरे का मजाक

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर विवाद छिड़ गया है. शिवसेना (UBT) ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने का विरोध किया है. आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा, जबकि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने पलटवार करते हुए कहा कि आदित्य बुर्का पहनकर मैच देखने जाएंगे और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाएंगे.

Aditya Thackeray India Paksitan match

आदित्य ठाकरे पर नितेश राणे ने कसा तंज

इंडिया-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. कई लोग इस मैच का विरोध कर रहे हैं और कह रहे हैं कि जिस देश के आतंकियों ने पहलगाम में इस तरह की दरिंदगी की है, उस देश की टीम के साथ मैच नहीं खेला जाना चाहिए. विरोधी पार्टियां इसको लेकर सरकार पर हमलावर हैं. शिवसेना (UBT) ने भी इस मैच का विरोध किया है. आदित्य ठाकरे ने सरकार पर हमला बोला, लेकिन अब महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कहा है कि वह बुर्का पहनकर मैच देखने जाएंगे.

विज्ञापन

शिवसेना और आदित्य ठाकरे के विरोध पर मीडिया से बातचीत करते हुए नितेश राणे ने कहा कि यही आदित्य ठाकरे छुपकर भारत-पाकिस्तान का मैच देखने वाला है. बुर्का पहनकर वह मैच देखने वाला है. उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाएंगे.

विज्ञापन

वहीं शिवसेना ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के विरोध में पूरे महाराष्ट्र में आंदोलन करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑपरेशन सिंदूर की याद दिलाने के लिए सिंदूर भेजने का ऐलान किया है. शिवसेना (UBT) ने कहा कि जवान शहीद हो रहे हैं और हम क्रिकेट खेलेंगे, यह योग्य नहीं लगता. मोदीजी कहते हैं कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते, लेकिन खून और क्रिकेट एक साथ चल सकते हैं?

शिवसेना का कहना है कि पाकिस्तान के साथ सभी संबंध तोड़ना चाहिए. बाला साहब की देशभक्ति पर सवाल खड़े करने वाले अपनी हद में रहें. अंग पर सिंदूर नहीं, देशभक्ति का रंग होना चाहिए. शिवसेना की यह प्रतिक्रिया ठाकरे के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलना राष्ट्रीय भावनाओं का अपमान है, क्योंकि भारतीय सैनिक सीमाओं पर अपने प्राणों की आहुति दे रहे हैं.

विज्ञापन

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के प्रवक्ता और सांसद नरेश म्हस्के ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उद्धव बालासाहेब ठाकरे को मैच का विरोध करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. कांग्रेस के शासनकाल में भी भारत और पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले गए थे, जबकि दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ