भारत-पाक तनाव के बीच बंद 32 एयरपोर्ट खोले? एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का ऐलान

India Pakistan Conflict Airports: भारत-पाक तनाव के चलते बंद 32 एयरपोर्ट अब फिर से शुरू हो गए हैं। जानें एयरपोर्ट अथॉरिटी की घोषणा और पूरी लिस्ट।

India Pakistan Conflict Airports open

India Pakistan Conflict Airports open

India Pakistan Conflict Airports: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बढ़ गया है। 26 मासूम लोगों की जान आतंकियों ने धर्म की आड़ में ली। जिन महिलाओं का सिंदूर उजड़ा उनका बदला लेने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया जिसके तहत 7 मई को भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में नौ आतंकवादी स्थलों पर हमला करने के बाद हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगा दिए गए थे। अब युद्ध विराम समझौते के बाद उन्हें पुनः खोल दिया गया है। आइए उन 32 एयरपोर्ट के नाम जान लेते हैं।

विज्ञापन

कब लगा था एयरपोर्ट्स पर प्रतिबंध?

जानकारी के लिए बता दें कि पहलगाम हमले के आतंकी हमले का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। इसके तहत 7 मई को भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में नौ आतंकवादी स्थलों पर हमला करने के बाद हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगा दिए गए थे। जिसके बाद दोनों देशों के बीच चार दिनों तक सैन्य टकराव चला था। हालांकि, 10 मई को भारत और पाकिस्तान दोनों भूमि, जल और समुद्र में गोलीबारी रोकने पर आपसी सहमति पर पहुंचे। हालांकि कुछ समय बाद ही पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का फिर से  उल्लंघन किया गया। ऐसे में पाकिस्तान के नापाक इरादों के खिलाफ सख्त रवैया दिखाते हुए भारत की ओर से कड़ा बयान जारी किया गया। अब तीन दिन पहले ही राहत भरी खबर आ गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सुचारू रूप से खुले एयरपोर्ट

भारत-पाक तनाव को देखते हुए भारत भर में 32 हवाई अड्डे बंद किए थे। 25 उड़ान मार्ग परिचालन के लिए बंद हैं। हालांकि हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध पहले शनिवार सुबह तक लागू रहने थे, लेकिन इन्हें तत्काल खोल दिया गया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने कहा, “15 मई 2025 के 05:29 बजे तक नागरिक विमान परिचालन के लिए 32 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद करने के लिए संदर्भ नोटिस जारी किया गया है। यह सूचित किया जाता है कि ये हवाई अड्डे अब तत्काल प्रभाव से नागरिक विमान परिचालन के लिए उपलब्ध हैं।”

विज्ञापन

भारत में बंद किये गए थे ये हवाई अड्डे

1. अधमपुर, 2. अंबाला, 3. अमृतसर, 4. अवंतिपुर, 5. बठिंडा, 6. भुज, 7. बीकानेर, 8. चंडीगढ़, 9. हलवारा, 10. हिंडन, 11. जैसलमेर, 12. जम्मू, 13. जामनगर, 14. जोधपुर, 15. कांडला, 16. कांगड़ा (गग्गल), 17. केशोद, 18. किशनगढ़, 19. कुल्लू मनाली (भुंतर), 20. लेह, 21. लुधियाना, 22. मुंद्रा, 23. नलिया, 24. पठानकोट, 25. पटियाला, 26. पोरबंदर, 27. राजकोट (हीरासर), 28. सरसावा, 29. शिमला, 30. श्रीनगर, 31. थोईस, 32. उत्तरलाई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ