India Pakistan Ceasfire: न फायरिंग, न ड्रोन-मिसाइल अटैक... जानें कश्मीर से गुजरात तक अब कैसे हालात?

India Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद हालात सामान्य होने लगे हैं। बॉर्डर से सटे चारों राज्यों में जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। आज सुबह चहल पहल नजर आई और लोग रुटीन के काम करते दिखे।

India Pakistan Ceasefire | Ground Report | Air Strike

India Pakistan Ceasefire: सीजफायर के बाद चारों राज्यों में हालात अब सामान्य होने लगे हैं।

भारत पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालातों से पूरी दुनिया वाकिफ है। 22 अप्रैल से 10 मई के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच जिस तरह की तल्खी, आक्रामकता और माहौल देखने को मिला, अंदाजा लगाया जा रहा था कि किसी भी समय दोनों देश जंग के मैदान में आमने-सामने होंगे, लेकिन 20वें दिन हालात सामान्य हो गए।

गोलीबारी, गोलाबारी, ड्रोन, मिसाइल अटैक, हवा-पानी और जमीन पर दुश्मनी के बाद दोनों देश संघर्ष विराम के लिए राजी हो गए। जैसे ही सीजफायर की बात हुई भारत में बॉर्डर से सटे राज्यों के लोगों ने राहत की सांस ली। पंजाब, जम्मू कश्मीर, राजस्थान और गुजरात में जिस तरह का सन्नाटा पसर गया था, वह अब चहल-पहल से भर गया है। आइए जानते हैं कि पिछले 24 घंटे में कश्मीर से गुजरात तक हालात कैसे रहे?

जम्मू कश्मीर में खुलने लगी दुकानें

भारत पाकिस्तान बॉर्डर से सटे जम्मू कश्मीर में सोमवार को शांति महसूस हुई। पिछले 24 घंटे से न फायरिंग और गोलाबारी हुई। न ही ड्रोन और मिसाइल नजर आए। हालात पूरी तरह से शांत और स्थिर हैं। रात में ब्लैकआउट भी नहीं हुआ। गांधीनगर, शास्त्री नगर, नरवाल, बक्शी नगर, जानीपुर और रिहाड़ी में हालात सामान्य हैं। दुकानें खुलने लगीं हैं और सड़कों पर भी लोग दिखने लगे हैं।

होटल, ढाबे, मंदिर, गुरुद्वारे भी खुलने लगे हैं। सड़कों पर लोगों की आवाजाह और ट्रैफिक नजर आया। राजौरी, जम्मू-कश्मीर और श्रीनगर में देररात तक दुकानें खुलीं। अखनूर सेक्टर में सोमवार सुबह हालात सामान्य नजर आए और काफी चहल-पहल भी रही। भारतीय सेना ने आज सुबह एक बयान भी जारी किया, जिसमें बताया गया कि जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में रात काफी हद तक शांतिपूर्ण रही। किसी भी तरह घटना होने की खबर नहीं है।

बंद किए गए एयरपोर्ट खोले गए

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 15 मई तक बंद किए गए सभी 32 एयरपोर्ट्स आज तत्काल प्रभाव से खोल दिए। आदेशों में कहा गया है कि लोग फ्लाइट अपडेट्स के लिए एयरलाइंस की वेबसाइटों पर नजर रखें और फ्लाइट्स शेड्यूल चेक करें। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी फ्लाइटों की आवाजाही शुरू हो गई है, लेकिन यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे हैंड बैगेज और चेक-इन बैगेज से जुड़ें नियमों का पालन करें। सिक्योरिटी चेकिंग के चलते एयरपोर्ट पर समय से पहले पहुंचें। एयरलाइंस अधिकारियों और सुरक्षा कर्मचारियों को सहयोग करें।

पंजाब और राजस्थान में भी हालात सामान्य

पंजाब के पठानकोट में भी आज सुबह दुकानें खुलीं। हालांकि राजस्थान में बॉर्डर से सटे चार जिलों बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर में बीती रात एहतियातन ब्लैकआउट रहा, लेकिन आज सुबह सड़कों पर चहल-पहल दिख रही है। चाय की दुकानों पर सामान्य दिनों की तरह लोग बातचीत करते देखे जा रहे हैं। हालांकि, सावधानी के चलते बॉर्डर के जिलों में स्कूल-कॉलेज आज भी बंद हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ