India Pak Cricket Match Satta: कोलकाता में पुलिस ने शनिवार को भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान चलती कार में सट्टेबाजी रैकेट चलाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार और मोबाइल बरामद किए हैं। वहीं 2 लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पहले से ही जाल बिछा लिया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सट्टेबाजों ने तरीका बदल दिया है पहले सट्टेबाज घर या ऑफिसों में बैठकर यह काम करते थे अब चलती कार से यह कार्य किया जा रहा है। पुलिस के अधिकारियों की मानें तो उन्हें गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि चलती कार से क्रिकेट सट्टेबाजी का रैकेट चलाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने लोकेशन के जरिए चलती कार से सट्टा लगा रहे 2 लोगों को अरेस्ट कर लिया।
इन धाराओं में केस दर्ज
पुलिस अधिकारी के अनुसार कार में हावड़ा के सत्येंद्र यादव (29) और सुमित सिंह (33)बैठे हुए थे। कार की तलाशी ली गई तो उनके पास से आपत्तिजनक सामान और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए। दोनों आरोपी एशिया कप 2023 में शनिवार को रद्द हुए भारत-पाकिस्तान मैच के लिए सट्टेबाजी का गिरोह चला रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन मोबाइल फोन, अपराध में इस्तेमाल की जा रही कार समेत अन्य सामान को जब्त कर लिया। आरोपियों के खिलाफ धारा 120बी/420 आईपीसी और डब्ल्यूबीजी और पीसी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
5 mins agoLIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
2 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
2 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
9 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
10 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
10 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
11 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
12 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines