INDIA Opposition Alliance First Rally To held in Bhopal: 2024 के चुनाव में बीजेपी के खिलाफ बनाए गए विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की चौथी बैठक मध्य प्रदेश में हो सकती है। इस दौरान गठबंधन अपनी पहली रैली भी करेगा। समय और जगह को लेकर जल्द फैसला हो सकता है। रैली से पहले बैठक होगी, जिसमें शीट शेयरिंग के मुद्दे पर भी चर्चा संभव है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सोमवार को यह जानकारी सूत्रों के हवाले से दी है। मध्य प्रदेश में इसी साल चुनाव होने हैं।
28 विपक्षी दलों की तीसरी बैठक 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार बैठक के दौरान भोपाल में अगली बैठक आयोजित करने के विकल्प पर विचार-विमर्श किया गया और प्रस्ताव के संबंध में उपस्थित नेताओं के बीच व्यापक सहमति थी। हालांकि कथित तौर पर सभा की कोई तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन इसके अगले महीने होने की संभावना है।
सुप्रिया सुले ने दिया था ये संकेत
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एक अन्य शहर जिसे उक्त बैठक के लिए स्थल माना गया वह दिल्ली है। एनसीपी (शरद पवार गुट) सांसद सुप्रिया सुले ने संकेत दिया था कि INDIA की अगली महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय राजधानी में होगी।
तीसरी बैठक में क्या-क्या हुआ?
मुंबई की बैठक में दो अहम फैसले हुए थे। शीट शेयरिंग के मुद्दे को जल्द हल करने पर मंथन हुआ, साथ ही चार प्रमुख समितियों का गठन किया गया। जिसमें एक 14 सदस्यीय समन्वय समिति और चुनाव रणनीति समिति है। जिसमें केसी वेणुगोपाल, शरद पवार, टीआर बालू , हेमंत सोरेन, संजय राउत, तेजस्वी यादव, अभिषेक बनर्जी, राघव चड्ढा, जावेद अली खान , ललन सिंह, डी राजा, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: INDIA गठबंधन में आई दरार! ममता बनर्जी ने स्टालिन के विरोध में कही दिल को छू लेने वाली बात
संबंधित खबरें
आर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
32 mins ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
2 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
2 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
4 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
4 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
4 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
5 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines