सोमवार को भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने पाकिस्तान को एक बार फिर मुंहतोड़ जवाब दिया है. MEA ने जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर ‘ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन’ (OIC) के एक प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया. भारत ने कहा कि इस संगठन ने पाकिस्तान को अपने कट्टर एजेंडे के लिए खुद का दुरुपयोग करने दिया है. नई दिल्ली ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत के बारे में की गई बातें दुर्भावनापूर्ण, पक्षपाती और झूठी हैं. इन्हें पाकिस्तान ने रचा है.
ये भी पढ़ें: होर्मुज में कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में 11 भारतीय घायल, MEA ने की कड़ी निंदा
MEA ने क्या कहा?
MEA ने कहा, ”हम 17-18 अक्टूबर को बगदाद में आयोजित OIC के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक के प्रस्तावों में भारत-विरोधी बातों को पूरी तरह से खारिज करते हैं.” विदेश मंत्रालय ने कहा, ”भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का OIC के पास कोई अधिकार या आधार नहीं है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग हैं. राजनीतिक मकसदों से प्रेरित प्रचार इस सच्चाई को कभी नहीं बदल सकता. अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद के सालों में जम्मू-कश्मीर ने महत्वपूर्ण आर्थिक विकास देखा है. बुनियादी ढांचे के विकास, पर्यटन और कनेक्टिविटी के माध्यम से यहां के लोगों को सीधे फायदे मिले हैं.”
OIC को निशाने पर लिया
MEA ने कहा, ”ये हालात पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर की स्थिति से बिल्कुल उलट है. PoK में इस्लामाबाद ने आम प्रदर्शनकारियों पर हिंसा, दमन और क्रूरता की है, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग मारे गए हैं.” विदेश मंत्रालय ने कहा, ”मीडिया पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने के बावजूद, मानवाधिकारों के इन गंभीर उल्लंघनों को छिपाया नहीं जा सका है.” विदेश मंत्रालय ने OIC के प्रस्तावों में भारत के खिलाफ किए गए बाकी मनगढ़ंत और शत्रुतापूर्ण दावों, जिनमें ‘इस्लामोफोबिया’ से जुड़े आरोप भी शामिल हैं. मंत्रालय ने आगे कहा, “OIC का पाकिस्तान के दुर्भावनापूर्ण प्रचार और नैरेटिव का बार-बार समर्थन करना, संगठन की विश्वसनीयता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करता है. हमें उम्मीद है कि इसके सदस्य बेहतर कदम उठाएंगे और इस संगठन में सुधार लाएंगे.”
ये भी पढ़ें: MEA ने रूस जाने वाले भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी, कहा- फर्जी नौकरी के ऑफर के झांसे में ना फंसे
संबंधित खबरें
मणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को CM के घर ले गए स्थानीय
40 mins ago'बांग्लादेश या फ्रांस नहीं है भारत', रिजीम चेंज के आरोपों पर बोली कांग्रेस
3 hrs agoभारत के साथ ट्रेड डील को आखिरी रूप देने के बेहद करीब है US: मार्को रुबियो
4 hrs ago'नेपाल भागने वाले थे शूटर', टाइगर श्रॉफ केस में कोटा SP ने किए बड़े खुलासे
5 hrs agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
5 hrs agoछात्रों को फंसाता था चायवाला, लाखों में बेचा NEET का पेपर; CBI की चार्जशीट
6 hrs ago5 घंटे इंतजार, 10 मिनट सुनवाई... आशुतोष-सौरव दास को क्यों नहीं मिली रिहाई?
7 hrs agoCJP से टक्कर लेने आ गई 'लाल हिट जनता पार्टी', क्या है इस नए ग्रुप का मकसद?
7 hrs ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
9 hrs ago5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने के लिए भारत को करना होगा और इंतजार, जानें वजह
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines