---विज्ञापन---

देश angle-right

आतंकवाद, समुद्री सुरक्षा, 2 एक्सीलेंस सेंटर… जानें भारत और न्यूजीलैंड में कौन-से 10 MoU हुए साइन? किए गए 8 बड़े ऐलान

India New Zealand FTA: भारत और न्यूजीलैंड ने आपसी व्यापार, निवेश और सहयोग बढ़ाने के लिए द्विपक्षीय वार्ता की। 10 समझौतों पर हस्ताक्षर करते हुए 8 बड़े ऐलान भी किए। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री लक्सम के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत हुई।

---विज्ञापन---

भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्यापार समझौता हो गया है। साल 2030 तक करीब 35000 करोड़ का निवेश करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दोनों देशों के बीच 10 MoU साइन हुए और 8 बड़े ऐलान किए गए, जिनके तहत रक्षा, समुद्री सुरक्षा, टैलेंट मोबिलिटी और शिक्षा सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। 40 साल में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड पहुंचे और व्यापार समझौता किया। ऑकलैंड में प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात न्यूजीलैंड के प्रधानमत्री क्रिस्टोफर लक्सम से हुई।

भारत में न्यूजीलैंड का 57% सामान सस्ता होगा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रक्षा, समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद, व्यापार, आपदा कृषि, शिक्षा, वर्क वीजा, फ्लाइट्स, खेल और संस्कृति, इंडो-पैसिफिक सहयोग बढ़ाने के लिए समझौते हुए। दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाने का प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई गई। FTA के तहत न्यूजीलैंड से आने वाला 57% सामान भारत में सस्ता होगा। वहीं न्यूजीलैंड ने हर साल 5000 भारतीय प्रोफेशनल्स को वर्क वीजा देने का ऐलान भी किया है, जिससे भारतीयों का बहुत बड़ा फायदा होगा।

---विज्ञापन---

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए ये अहम समझौते

भारत और न्यूजीलैंड में सबसे अहम समझौता रक्षा क्षेत्र और समुद्री सुरक्षा पर हुआ, जिसके तहत भारत और न्यूजीलैंड की सेना मिलकर समुद्री सुरक्षा करेगी। आपस में सैन्य जानकारियां शेयर करेगी और जॉइंट वार प्रैक्टिस की जाएगी। समुद्र से जुड़े नक्शे और हाइड्रोग्राफी डेटा शेयर किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर दोनों देशों की नौसेना एक-दूसरे को लॉजिस्टिक सपोर्ट भी देगी।

भारत और न्यूजीलैंड ने आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने का प्रण लिया है। इसके लिए दोनों देश एक ग्रुप बनाकर आपस में जानकारियों शेयर करेंगे और रणनीति बनाएंगे। भूकंप, सुनामी और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए दोनें देश एक दूसरे को सहयोग करें। एक दूसरे के अनुभव और तकनीकों का इस्तेमाल करेंगे।

---विज्ञापन---

भारत और न्यूजीलैंड कृषि और डेयरी सेक्टर में मिलकर आपसी सहयोग बढ़ाएंगे। नई तकनीकों पर काम करेंगे, रिसर्च करके खेती-किसानी के तरीके एक दूसरे से शेयर करेंगे। कीवी फ्रूट को लेकर भी एक्शन प्लान बनाया जाएगा। कीवी के 2 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस नागालैंड और उत्तराखंड में बनाने को लेकर समझौता किया गया है, जहां किसानों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

भारत और न्यूजीलैंड ने टूरिज्म सेक्टर की ग्रोथ के लिए समझौता किया है, ताकि दोनों देशों के लोगों का आवागमन हो सके। खिलाड़ियों की ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स साइंस और स्पोर्ट्स मेडिसिन पर दोनों मिलकर काम करेंगे। गुजरात के लोथल में बन रहे नेशनल मैरिटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स के विकास में सहयोग करने ऐलान न्यूजीलैंड ने किया है। कला, संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने के लिए भी समझौता किया गया है।

---विज्ञापन---

First published on: Jul 11, 2026 09:45 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola