भारत का नाम गिनीज बुक में दर्ज; चीन का रिकॉर्ड तोड़ा, 'मेरी माटी मेरा देश' के तहत ली गईं 10.42 लाख सेल्फी

Meri Mati Mera Desh: भारत ने चीन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया। ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान ने इतिहास रचा, जानिए क्या?

Meri Mati Mera Desh

Meri Mati Mera Desh

India Name Records In Guinness Book: भारत ने चीन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया। ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत करीब 10.42 लाख सेल्फी का रिकॉर्ड बना है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रमाण पत्र स्वीकार किया। बता दें कि साल 2016 में इससे पहले सबसे ज्यादा ऑनलाइन सेल्फी का रिकॉर्ड चीन के पास था, वह भी सिर्फ एक लाख सेल्फी के साथ। अब महाराष्ट्र की सवित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी (SPPU) ने मिट्टी के साथ 10,42,538 सेल्फी का रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान देशभक्ति का प्रतीक

मुंबई विश्वविद्यालय में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स प्रमाण पत्र पुरस्कार समारोह में भाग लेने के बाद उप-मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि यह हर किसी के लिए गर्व का क्षण है। यूनिवर्सिटी ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। हमारे पास 25 लाख सेल्फी थीं, लेकिन 10,42,538 सेल्फी को मंजूरी मिली हैं। हमने चीन को हराकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह छत्रपति शिवाजी महाराज का महाराष्ट्र है, जिसने इस रिकॉर्ड को तोड़ा। हमें और रिकॉर्ड तोड़ने की जरूरत है। अभियान से जुड़े सभी लोगों को बधाई। ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान देशभक्ति का प्रतीक है। महाराष्ट्र ने पूर्ण समर्थन के साथ इसमें भाग लिया। ‘मिट्टी के कलश’ को दिल्ली भेजने के लिए ट्रेनों की विशेष व्यवस्था की है।

विज्ञापन

समापन समारोह में PM मोदी ने लिया था हिस्सा

उप-मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान देश के लिए अपना बलिदान देने वाले बहादुर सैन्य जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए है। देशभर के घरों से पवित्र मिट्टी और चावल जुटाए गए और अमृत कलश में रखे गए। देशभर के ग्रामीण क्षेत्रों के 6 लाख से अधिक गांवों और शहरों में यह अभियान चलाया गया। अभियान का समापन 31 अक्टूबर 2023 को हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समापन समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में ‘मेरा भारत युवा’ संगठन देश के विकास में बड़ी भूमिका निभाएगा। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 2.3 लाख से अधिक शिलाफलकम बनाए गए। लगभग 4 करोड़ पंच प्राण प्रतिज्ञा सेल्फी अपलोड की गईं। देशभर में 2 लाख से अधिक ‘वीरों का वंदन’ कार्यक्रम किया गया। 2.36 करोड़ से अधिक स्वदेशी पौधे लगाए गए और 2.63 देशभर में वसुधा वंदन थीम के तहत लाखों अमृत वाटिकाएं बनाई गईं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ