हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत ने पेशावर मस्जिद विस्फोट में जनहानि पर शोक व्यक्त किया, मरने वालों का आंकड़ा 100 के करीब

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत ने पेशावर में हुए फिदायीन हमले की निंदा की है। भारत ने सोमवार को घातक आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्विटर पर लिखा, “भारत कल पेशावर में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। हम इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जिसने इतने लोगों की जान ले ली है।”

विस्फोट सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे मस्जिद के सेंट्रल हॉल में हुआ, जब एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। जियो न्यूज ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि मस्जिद के मलबे से शवों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मरने वालों की संख्या 93 हो गया है।

विज्ञापन

और पढ़िए –बिना शादी के बन सकती है मां, जाने किस देश ने महिलाओं को दिया यह अधिकार

सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक आत्मघाती हमलावर नमाज के दौरान अग्रिम कतार में मौजूद था, तभी उसने खुद को उड़ा लिया। प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

विज्ञापन

जियो न्यूज से बात करते हुए पेशावर के कैपिटल सिटी पुलिस अधिकारी (सीसीपीओ) मोहम्मद एजाज खान ने कहा कि विस्फोट एक आत्मघाती हमला प्रतीत होता है और घटनास्थल पर संदिग्ध हमलावर का सिर भी मिला है।

और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola