दीपक दुबे/दिल्ली
भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच खबर है कि आतंकियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान में रह रहे लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद की सुरक्षा बढ़ाई गई है। पाकिस्तान आर्मी ने हाफिज के घर की सुरक्षा में इजाफा किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद लाहौर के जोरम टाउन इलाके में रह रहा है, जहां सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
कहां है हाफिज सईद का घर?
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, हाफिज सईद का घर लाहौर में होने की पुष्टि की गई है। उसका ठिकाना घनी आबादी वाले इलाके में है और उसकी सुरक्षा में कई सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद को संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक आतंकवादी घोषित कर रखा है।
हाफिज सईद और लश्कर-ए-तैयबा भारत के कश्मीर और अन्य हिस्सों में आतंकी गतिविधियों को स्पॉन्सर करता रहा है।
‘लाख के बराबर एक ही को मारेंगे’
इसी बीच बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया हाफिज सईद की क्रॉस वाली तस्वीर पोस्ट का दावा किया गया है। पोस्ट में लिखा है, ”जय श्री राम, राम, सभी भाइयों को, जो भाई पहलगाम कश्मीर में अतंकी हमला हुआ, जो बेगुनाह लोगों को बिना किसी कसूर के मारा गया, इसका हम जल्द ही बदला लेंगे। हम इनके 1 ही को मारेंगे जो 1 लाख के बराबर होगा, वो भी पाकिस्तान में घुसकर।”
यह भी पढ़ें : ये भी पढ़ेंः इजरायल का पाकिस्तान को झटका, फेक प्रोपेगेंडा का दिया करारा जवाब
बिश्नोई गैंग की तरफ कहा गया कि हमारे निर्दोष लोगों को मार डाला, अब हम पाकिस्तान में घुसकर एक ही शख्स को मारेंगे, जो एक लाख के बराबर होगा। भारत के अलावा दुनिया के कई देशों ने हाफिज को आतंकी घोषित किया हुआ है। भारत ने कई बार पाकिस्तान से इसे सौंपने की मांग की है, लेकिन पाकिस्तान उसे तमाम सुख सुविधाएं दे रहा है।
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
2 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
3 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
5 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
6 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
7 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
8 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines