---विज्ञापन---

देश angle-right

पाकिस्तान पर भारत ने किया रहम, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार हुई बात

सिंधु जल समझौता रद्द होने के बावजूद भारत ने जम्मू-कश्मीर में तवी नदी में संभावित बाढ़ को लेकर पाकिस्तान को अलर्ट किया है। इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने इस मामले पर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय को जानकारी दी है।

---विज्ञापन---

भारत ने दरियादिली दिखाते हुए पाकिस्तान पर रहम किया है। सिंधु जल समझौता रद्द होने के बावजूद भारत ने जम्मू-कश्मीर में तवी नदी में संभावित बाढ़ को लेकर पाकिस्तान को अलर्ट किया है। इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने इस मामले पर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय को जानकारी दी है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों उच्चायोग में पहली बार बात हुई है। भारत ने मानवीय आधार पर यह जानकारी पाकिस्तान को दी है।

आंतकी हमले के बाद रद्द हुआ था समझौता

भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1960 में सिंधु जल समझौता हुआ था। लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने अप्रैल 2025 में सिंधु जल समझौता को रद्द कर दिया था। इसके रद्द होने की वजह से भारत पाक को जल प्रवाह डेटा और तकनीकी जानकारी देने की बाध्यता नहीं है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘अगली बार भारत के अंदरूनी इलाकों में हमला करेगा पाकिस्तान’, मुनीर-भुट्टो के बाद अब पाक रक्षा मंत्री की गीदड़भभकी

जम्मू-कश्मीर में लोगों को किया जा रहा शिफ्ट

कई दिनों से जम्मू-कश्मीर में बारिश हो रही है। इससे तवी नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ चल रहा है। जम्मू-कश्मीर में निचले इलाकों से लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि भारत से अलर्ट मिलने के बाद पाकिस्तान में भी बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी गई है। लोगों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को बताया मजबूत पड़ोसी, देश के भविष्य पर जताया दुख- 370 की वर्षगांठ पर क्या कुछ बोले फारूक अब्दुल्ला?

जम्मू-कश्मीर में टूटा 100 सालों का रिकॉर्ड

जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश हो रही है। इसकी तबाही से कई इलाके जलमग्न हो गए। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे टूट गया। लोगों को नदियों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू में अगस्त महीने में इतनी बारिश 100 सालों में दूसरी बार हुई है। 5 अगस्त 1926 को 228.6 मिमी बारिश हुई थी।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 25, 2025 06:18 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola