भारत-मालदीव में 8 MOU हुए साइन, समझौतों से दोनों देशों को क्या होगा फायदा?

PM Modi Maldives Visit: प्रधानमंत्री मोदी का 2 दिवसीय मालदीव दौरा खत्म हो गया है। बीते दिन भारत और मालदीव के बीच 8 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। यह समझौते दोनों देशों के तनावपूर्ण संबंधों को सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। दोनों देशों के बीच आर्थिक और समुद्री सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देंगे।

India Maldives Relations | PM Modi | Mohamed Muizzu

प्रधानमंत्री मोदी का 2 दिन का मालदीव दौरा दोनों देशों के तनावपूर्ण संबंधों में सुधार की दिशा में बड़ा कदम है।

India Maldives Signs 8 Major Pacts: प्रधानमंत्री मोदी 2 दिवसीय यात्रा पर मालदीव गए थे, जहां भारत और मालदीव के बीच 8 बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की मौजूदगी में MOU साइन किए गए। यह समझौते भारत और मालदीव के संबंधों में सुधार और आर्थिक सहयोग को गहरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे। यह समझौते भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ पॉलिसी और मालदीव की रणनीतिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए हिंद महासागर में दोनों देशों के आपसी सहयोग को मजबूत करते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

4850 करोड़ के लाइन ऑफ क्रेडिट पर समझौता

भारत और मालदीव के बीच 4850 करोड़ रुपये के लाइन ऑफ क्रेडिट (LoC) समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। इस समझौते के तहत भारत ने मालदीव को 4850 करोड़ रुपये का लोन दिया है। यह पहली बार है, जब मालदीव को इंडियन करेंसी में लोन दिया गया है, जो मालदीव की विकास परियोजनाओं को पूरा करने और बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा।

ऋण भुगतान शर्तों में छूट वाला संशोधित समझौता

भारत और मालदीव के बीच एक समझौता दिए गए 4850 करोड़ के लोन को चुकाने को लेकर साइन हुआ है। इस समझौते के तहत मालदीव को लोन चुकाने की शर्तों में छूट दी गई है, जिससे उसकी आर्थिक स्थिरता को समर्थन मिलेगा।

विज्ञापन

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की रेफरेंस टर्म्स पर सहमति

भारत और मालदीव के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) पर बातचीत की रूपरेखा तैयार हुई है। दोनों देशों ने एक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए शर्तों पर सहमति जताई, जिससे द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन

मत्स्य पालन और जलकृषि सहयोग पर MoU

भारत और मालदीव के बीच मत्स्य पालन और जलकृषि सहयोग समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत मत्स्य पालन और जलकृषि के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए काम किया जाएगा। यह समझौता मालदीव की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

मौसम विज्ञान में साझेदारी को लेकर MOU

भारत और मालदीव के बीच मौसम विज्ञान के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने के लिए एक समझौता हुआ है। यह समझौता भारतीय मौसम विज्ञान संस्थान और मालदीव मौसम सेवा विभाग के बीच एक हुआ है, जो मौसम के पूर्वानुमान और आपदा प्रबंधन में सहयोग को बढ़ावा देगा।

विज्ञापन

डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर साझेदारी का समझौता

भारत और मालदीव के बीच डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर साझेदारी बढ़ाने का समझौता भी साइन हुआ है। इस समझौते के तहत दोनों देश एक दूसरे की डिजिटल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर पाएंगे और नवाचार को भी बढ़ावा देंगे।

विज्ञापन

इंडियन फार्माकोपिया को मान्यता वाला MOU

भारत और मालदीव के बीच इंडियन फार्माकोपिया को मान्यता देने वाले समझौते पर भी हस्ताक्षर हुए हैं। इस समझौते के तहत मालदीव ने भारतीय फार्माकोपिया को मान्यता देने पर सहमति जताई, जिससे भारतीय दवाओं का मालदीव में उपयोग और व्यापार आसान होगा।

भारत के UPI को लेकर समझौता

भारत और मालदीव के बीच UPI ट्रांजेक्शन को लेकर एक समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत मालदीव में भारतीय UPI को लॉन्च किया जाएगा, ताकि लोग भारत के UPI को इस्तेमाल करके ऑनलाइन पेमेंट और ट्रांजेक्शन कर पाएं।

विज्ञापन

स्थानीय मुद्रा में व्यापार को लेकर समझौता

भारत और मालदीव के बीच स्थानीय मुद्रा में व्यापार करने को लेकर भी एक MOU साइन हुआ था। इस समझौते के तहत भारतीय रिजर्व बैंक और मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण के बीच भारतीय रुपये और मालदीवियन रूफिया में द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए ढांचा स्थापित किया गया है। यह समझौता 21 नवंबर 2024 को हुआ था और 25 जुलाई 2025 को समझौते को लागू गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ