India Lockdown Update: क्या देश में एक बार फिर लॉकडाउन जैसी स्थिति बनने वाली है? सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से देश में दोबारा लॉकडाउन लगने की अफवाहें तेजी से वायरल हो रही हैं. इन दावों से आम जनता के बीच एक बार फिर डर और भ्रम का माहौल बनने लगा था. अब भारत सरकार ने इन सभी खबरों पर आधिकारिक रूप से विराम लगा दिया है और साफ किया है कि देश में किसी भी तरह का लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और हरदीप सिंह पुरी समेत सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों ने इन वायरल दावों को पूरी तरह से ‘झूठा’ और ‘बेबुनियाद’ करार दिया है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जनता से अपील की है कि वे इस तरह की गलत खबरों पर भरोसा न करें और देश में डर का माहौल न बनाएं.
कहां से शुरू हुआ यह भ्रम?
दरअसल, यह पूरा भ्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में दिए गए एक हालिया भाषण के बाद शुरू हुआ. पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी ऊर्जा संकट के संदर्भ में देश को संबोधित करते हुए “कोविड जैसी तैयारियों” का जिक्र किया था. प्रधानमंत्री का इशारा किसी बीमारी या पाबंदी की तरफ नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय संकट के समय देश को आर्थिक और रणनीतिक रूप से मजबूत और लचीला बनाए रखने की तैयारियों को लेकर था. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इस बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया और इसे देश में दोबारा आवाजाही पर पाबंदी यानी लॉकडाउन से जोड़ दिया.
सरकार ने दी सख्त हिदायत
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने साफ शब्दों में कहा, “देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा. सोशल मीडिया पर जो संदेश घूम रहे हैं, वे पूरी तरह फर्जी हैं.” सरकार ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है और लोगों को बिना किसी पुष्टि के ऐसी भ्रामक खबरों को शेयर करने से बचना चाहिए. फैक्ट-चेक में भी यह बात पूरी तरह साबित हो चुकी है कि वायरल हो रहे दावों में कोई सच्चाई नहीं है.
संबंधित खबरें
'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
42 mins ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
3 hrs agoLIVE: INDIA ब्लॉक मार्च के समर्थन में जुटे हिमाचल-हरियाणा कांग्रेस नेता
3 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
4 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
11 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
12 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
14 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
15 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
16 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines