Live Updates
Weather Live Update: मुंबई समेत इन शहरों में बारिश का अलर्ट
लगातार हो रही बारिश के चलते मुंबई समेत इन शहरों में रेड अलर्ट दिया गया है। अगले 3 घंटों में पालघर, मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पुणे में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
Weather Live Update: भारी बारिश से मोनो रेल में आई टेक्निकल खराबी, फंसे यात्रियों का रेस्क्यू जारी
मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मोनो रेल में टेक्निकल खराबी आ गई। अंदर फंसे यात्रियों का रेस्क्यू जारी है।
Weather Live Update: मुंबई समेत कई इलाकों में रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी
मुंबई समेत कई इलाकों में रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के चलते समुद्र में मछुआरों को न जाने के निर्देश दिए गए हैं।
Weather Live Update: मुंबई में भारी बारिश से 14 ट्रेनें कैंसिल, कई ट्रेनों के टाइम बदले
मुंबई में भारी बारिश और जलभराव की वजह से सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं। इस समय मुंबई में भयंकर वर्षा हो रही है।
Weather Live Update: मुंबई में लगातार बारिश से शहर में बाढ़ जैसे हालात
मुंबई में लगातार बारिश से शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसके अलावा हवाई, रोड और ट्रेन सर्विस प्रभावित हुईं है। वहीं, कोंकण, घाट क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा 20 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।
Weather Live Update: महाराष्ट्र के बारिश 6 की मौत, अगले 48 घंटे महत्वपूर्ण
महाराष्ट्र में भारी बारिश से मुंबई में हालात बिगड़ गए हैं। जगह-जगह जलजमाव से मुंबई थम सी गई है। इसी बीच खबर है कि महाराष्ट्र में बारिश से अब तक 6 लोगों की जान जा चुके हैं। सीएम का कहना है कि अगले 48 घंटे अहम रहने वाले हैं।
Weather Live Update: दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश
दिल्ली एनसीआर में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हो रही है। मौसम में हुए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
Weather Live Update: मुंबई से सटे नालासोपारा में सोसाइटी में घुसा बारिश का पानी
Weather Live Update: दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा
Mumbai Weather Live Update: कुर्ला रेलवे स्टेशन के बाहर पानी में फंसे वाहन
Weather Live Update: 19 से 24 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार में होगी भारी बारिश
आईएमडी ने 19 से 24 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, विदर्भ, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी राज्यों में भी इस अवधि के दौरान भारी वर्षा होने की संभावना है।
Weather Live Update: देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं। मुंबई में तो सड़कें डूब गई हैं, स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। ऑफिस बंद कर दिए गए हैं या घर से काम करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने फिर से रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं दूसरी ओर, राजधानी दिल्ली में भी यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
IMD ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र समेत देश के बड़े हिस्से में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 26 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में इसका असर देखने को मिल सकता है। पश्चिमी भारत में, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में 19–20 अगस्त को अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है। केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी बहुत भारी वर्षा की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन की घटनाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मानसून से जुड़े हादसों के कारण हिमाचल प्रदेश में लगभग 165 लोगों की मौत हुई है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में कम से कम 64 लोगों की मौत हुई है। यहां पढ़ें देश भर के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 hr ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
3 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
3 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
4 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
4 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
5 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
5 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
7 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines