ईरान-वेनेजुएला संकट के बीच भारत ने दोनों देशों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, कहा- 'गैर-जरूरी यात्रा से बचें'

ईरान और वेनेजुएला में इस समय भारी राजनीतिक और सामाजिक संकट देखने को मिल रहा है. जिसे देखते हुए भारत सरकार अलर्ट मोड पर है. भारत सरकार ने ईरान और वेनेजुएला में रह रहे अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने ताजा हालात देखते हुए ईरान और वेनेजुएला दोनों देशों के लिए अलग-अलग एडवाइजरी जारी की है और भारतीय नागरिकों से गैर-जरूरी यात्रा करने से बचने और सतर्क रहने की अपील की है.

IRAN_60a5f6

ईरान और वेनेजुएला में इस समय भारी राजनीतिक और सामाजिक संकट देखने को मिल रहा है. जिसे देखते हुए भारत सरकार अलर्ट मोड पर है. भारत सरकार ने ईरान और वेनेजुएला में रह रहे अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने ताजा हालात देखते हुए ईरान और वेनेजुएला दोनों देशों के लिए अलग-अलग एडवाइजरी जारी की है और भारतीय नागरिकों से गैर-जरूरी यात्रा करने से बचने और सतर्क रहने की अपील की है.

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा जारी एडवाइजरी में ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों (PIO) के लिए एहतियाती कदमों के बारे में भी बताया गया है, क्योंकि विरोध प्रदर्शन राजधानी से बाहर कई प्रांतों में फैल गए हैं.

विज्ञापन

भारत ने ईरान की यात्रा के लिए नागरिकों को रोका

अपने आधिकारिक बयान में MEA ने भारतीय नागरिकों से कहा कि ‘वे अगले आदेश तक ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचें. साथ ही ईरान में मौजूद भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें. इसके अलावा ईरान से जुड़ी खबरों, वेबसाइट्स और सोशल मीडिया पर भी नजर रखें जिससे आपको अपडेट्स मिलते रहे.’

ईरान में रहते हैं हजारों भारतीय

MEA के पुराने आंकड़ों के अनुसार, ईरान में पहले करीब 4000 से 4,190 (NRI और PIO) रहते थे. वहीं, साल 2025 की रिपोर्ट की बात करें तो अब यह संख्या बढ़कर लगभग 10,765 हो चुकी है.

विज्ञापन

इसमें ज्यादातर व्यापारी, शिक्षाविद् और प्रोफेशनल्स हैं, जो मुख्य रूप से तेहरान और जाहेदान में रहते हैं. MEA की जनवरी 2026 की ताजा एडवाइजरी में भारतीयों से कहा गया है कि वे गैर-जरूरी यात्रा से बचें और खासकर जिन इलाकों में प्रदर्शन हो रहे हैं उनसे दूर रहें. इसके साथ ही भारतीय दूतावास में अपना पंजीकरण कराएं और दूतावास की वेबसाइट व सोशल मीडिया अपडेट्स पर नजर रखें.

वेनेजुएला के लिए भी जारी हुई ट्रैवल एडवाइजरी

MEA के नए आंकड़ों के मुताबिक वेनेजुएला में भारतीय समुदाय की संख्या कम है. यहां लगभग 50 NRI और 30 PIO रहते हैं, यानी कि करीब 80 भारतीय यहां रहते हैं. यह समुदाय मुख्य रूप से काराकास में केंद्रित है और ज्यादातर व्यापार व तेल-गैस सेक्टर से जुड़े हुए हैं.

विज्ञापन

भारत सरकार ने वेनेजुएला के लिए जारी की गई एडवाइजरी में कहा है कि राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए गैर-जरूरी यात्रा से बचें, वहां मौजूद भारतीय अत्यधिक सावधानी बरतें. साथ ही बाहर आना-जाना कम करें और काराकास स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें.

भारत सरकार की है दोनों देशों पर पैनी नजर

ईरान और वेनेजुएला में बने हालातों पर भारत सरकार लगातार नजर बनाए हुए है. विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि जरूरत पड़ने पर और निर्देश जारी किए जाएंगे. भारतीय नागरिकों से अपील है कि वे स्थानीय खबरों पर ध्यान दें और दूतावासों के संपर्क में बने रहें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ