भारतीय रक्षा मंत्रालय अपनी समुद्री ताकत को लगातार बढ़ाने में जुटा हुआ है. इसी मकसद को लेकर हिंद महासागर में होने वाले लंबी दूरी के मिसाइल परीक्षण के लिए जारी किए गए नोटैम की रेंज को बढ़ा दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, मिसाइल टेस्टिंग को 3,760 किलोमीटर तक कर दिया गया है. बता दें, इससे पहले मिसाइल टेस्टिंग की रेंज की दूरी 2,530 किलोमीटर तक रखी गई थी. अब नई रेंज में होने वाली मिसाइल टेस्टिंग इसी महीने 6 और 7 अगस्त के बीच होगी. यह टेस्टिंग बालासोर में की जाएगी.
मिसाइल के परीक्षण को सफल बनाने के लिए समुद्री और हवाई मार्ग को इस इलाके में तत्काल बैन कर दिया गया है. यानी अस्थायी तौर पर नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है. हालांकि, किस मिसाइल की टेस्टिंग होने वाली है इसकी जानकारी अभी शेयर नहीं की गई है.
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विनोद खंडारे के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर क्षेत्र में इतनी लंबी दूरी यानी 3,760 किमी का नोटैम जारी करना इस बात का जरूर एहसास दिला रहा है कि भारतीय रक्षा मंत्रालय भविष्य के युद्ध को देखते हुए नई पीढ़ी की मिसाइल का परीक्षण करने में जुटी हुई है.
सूत्रों ने बताया कि यह अग्नि सीरीज का एडवांस मिसाइल या फिर नई पीढ़ी का बैलिस्टिक मिसाइल हो सकती है. यह दूसरी बार ऐसा मौका आ रहा है, जब बालासोर में बड़े पैमाने पर मिसाइल का परीक्षण किया जाएगा. इससे पहले मई में करीब 3,560 किलोमीटर के दायरे वाला नोटम जारी किया गया था.
नोटैम क्या होता है
रक्षा मामलों के जानकार दिनाकरन पेरी के मुताबिक, यह एक ऑफिसियल सूचना होती है, जो एयर डिफेंस और नेवल डिफेंस की ट्रांसपोर्टेशन को अलर्ट करती है. यानी जिस इलाके में मिसाइल का परीक्षण होना है, वहां जल और वायु गतिविधि पूरी तरह से बैन रहेगी.
संबंधित खबरें
आर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
1 hr ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
3 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
3 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
5 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
5 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
5 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
5 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
6 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines