भारत अपने खुद की हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन के सपने को पूरा करने की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है. इसी कड़ी में भारतीय रेलवे जापान की E10 जैसी तेज रफ्तार बुलेट ट्रेन बना रहा है, जिसकी स्पीड 350Kmph तक हो सकती है. ये प्रोजक्ट भारत के मेक इन इंडिया मिशन का हिस्सा है, जिसमें विदेशी टेक्नोलॉजी पर डिपेंड ना रहकर देश में ही ज्यादा तकनीक विकसित की जाएगी. भारत का लक्ष्य है कि 2030 तक इन स्वदेशी बुलेट ट्रेनों को विकसित किया जाए और साथ ही उन्हें पटरियों पर दौड़ाने के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाए.
ये भी पढ़ें: Indian Bullet Train: मोदी सरकार ने 7 नए बुलेट ट्रेन रूटों को दी हरी झंडी …
क्या है प्लान?
केंद्रीय कैबिनेट ने मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (MAHSR) प्रोजेक्ट के लिए ज्यादा बजट को मंजूरी दी है, जिसके बाद इसे तेजी से डेवलेप किया जा रहा है. बजट पास होने के बाद इसकी कुल लागत 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है. इस प्रोजेक्ट के लिए फंड जुटाने में मदद के तौर पर केंद्रीय बजट से करीब 1 लाख करोड़ रुपये मिलेंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान ने 2024 में कहा कि वो धीरे-धीरे मौजूदा E%5 सीरीज की ट्रेनें बनाना बंद कर देगा, जिसके बाद भारत ने B35 बुलेट ट्रेनों पर काम करना शुरू किया.
कौन से रूट्स होंगे?
रेल मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक, MAHSR प्रोजेक्ट 508 किलोमीटर लंबा है. ये रूट गुजरात, महाराष्ट्र और दादरा और नगर हवेली से होकर गुजरेगा. इसमें कुल 12 स्टेशन बनाने का प्लान है, जिनमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद और साबरमती शामिल हैं. वहीं, जापान ने बताया कि उसकी नई E10 ट्रेनों का प्रोडक्शन 2030 में शुरू हो सकता है और ये ट्रेनें 2034 तक पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार हो जाएंगी. इसके साथ ही, भारत ने अपनी खुद की B28 हाई-स्पीड ट्रेनों का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. साथ ही ‘भारत ट्रेन कंट्रोल सिस्टम’ (BTCS) पर भी काम जारी है, जो देश का अपना ट्रेन कंट्रोल और सिग्नलिंग सिस्टम है. ये दोनों की स्पीड को कंट्रोल करने, ट्रेनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखने और रेल यात्रा को सुरक्षित बनाने में मदद करेगा. ये सिस्टम चीन के CTCS जैसा ही है, जिसका इस्तेमाल नॉर्मल और हाई-स्पीड, दोनों तरह की ट्रेनों के लिए किया जाता है.
ये भी पढ़ें: 4.5 घंटे में दिल्ली से पटना, बिहार-UP तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री …
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
3 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
5 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
5 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
5 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
7 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
7 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
9 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
9 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
10 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines