हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'बांग्लादेश या फ्रांस नहीं है भारत, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की मांग', रिजीम चेंज के आरोपों को कांग्रेस ने किया खारिज

Shashi Tharoor On Regime Change: पिछले कुछ दिनों से बीजेपी आरोप लगा रही है कि कांग्रेस सत्ता परिवर्तन के नाम पर फ्रांस और बांग्लादेश जैसी हिंसा भारत में कराना चाहती है, हालांकि शशि थरूर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.

विज्ञापन
प्रियंका गांधी, रमेश चेन्निथला और शशि थरूर (Photo-PTI)

Congress Rejects Regime Change Allegations: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोमवार को भारत में हो रहे विरोध प्रदर्शनों की तुलना बांग्लादेश और फ्रांस की अशांति से किए जाने को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि विपक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के जरिए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की मांग कर रहा है. एनएनआई से बातचीत में शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस हिंसा, आगजनी या सार्वजनिक संपत्ति पर हमलों का समर्थन नहीं करती है. उन्होंने साफ किया कि उनकी पार्टी की फिक्र खास तौर से चुनाव आयोग की तरफ से किए जाने वाले वोटर लिस्ट के एसआईआर से जुड़ी हैं.

SIR को लेकर कांग्रेस की फिक्र

शशि थरूर ने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं. उन्होंने इस प्रक्रिया को अनियमित और संभावित रूप से गैर-कानूनी बताया. उन्होंने इसमें सुधार की मांग करते हुए कहा कि ये मामला संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा है, न कि सरकार को गिराने की कोई कोशिश. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने भी भारत और यूरोपीय देशों के विरोध प्रदर्शनों की तुलना करने की आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के नैरेटिव मुसलमानों को गलत तरीके से हिंसा से जोड़ते हैं. साथ ही, इनका इस्तेमाल उन शांतिपूर्ण आंदोलनों को बदनाम करने के लिए किया जाता है, जो चुनावी पारदर्शिता, एजुकेशनल रिफॉर्म और इंसाफ की मांग कर रहे हैं.

केंद्र ने लगाया साजिश का आरोप

इस बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दावा किया कि भारतीय युवाओं को उकसाने और हिंसा भड़काने की कोशिशें की गई हैं. उन्होंने इसकी तुलना बांग्लादेश और फ्रांस की अशांति से की. उन्होंने कहा कि भारत में राजनीतिक बदलाव सिर्फ चुनावों के जरिए ही हो सकता है. केंद्र सरकार चुनावी गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोपों को भी खारिज करती आई है.

विज्ञापन

रिपोर्ट में अंतरराष्ट्रीय विरोध नेटवर्क का दावा

यह राजनीतिक बयानबाजी ऐसे समय में सामने आई है, जब फ्रांस के छात्र विरोध आंदोलन और उसके समर्थकों की जांच की जा रही है. 9 अक्टूबर को छपी ‘फॉक्स न्यूज डिजिटल’ की एक जांच में 50 ऐसे संगठनों की पहचान की गई है, जो कथित तौर पर इस आंदोलन और इसके बड़े नेटवर्क से जुड़े हैं. रिपोर्ट के मुताबिर, इनमें से 15 स्टूडेंट या यूथ ग्रुप हैं, जबकि बाकी 35 में ट्रेड यूनियन, राजनीतिक दल, समाजवादी और कम्युनिस्ट संगठन, तथा नागरिक अधिकार समूह शामिल हैं.

जांच में भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, ग्रीस और ब्राजील सहित कई देशों में सक्रिय नेटवर्क का भी पता चला है. इसमें ‘इंडियन अलायंस पेरिस’ नामक संगठन का जिक्र है, जो फ्रांस में छात्रों, शोधकर्ताओं और पेशेवरों का एक समूह है. आरोप है कि इस संगठन ने ऑनलाइन विरोध प्रदर्शनों को बढ़ावा दिया और भारत में हो रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के साथ इनकी तुलना की.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola