नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को आमंत्रित किया है। भारत के विदश मंत्री एस जयशंकर की ओर से इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के ज़रिए ये न्योता भेजा गया है। दरअसल गोवा में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक होने वाली है। इसी बैठक के लिए बिलावल भुट्टो को भी न्योता भेजा गया है।
शंघाई सहयोग संगठन में भारत और पाकिस्तान के अलावा चीन, रूस, क़ज़ाख़स्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज़्बेकिस्तान शामिल हैं। इस बैठक के लिए चीन और रूस समेत दूसरे मध्य एशियाई देशों के विदेश मंत्रियों को भी निमंत्रण भेजे गए हैं। हालांकि भारत का पाकिस्तान के मंत्री को न्योता भेजना अहम है। हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच रिश्ता ठीक नहीं है।
बिलावल भुट्टो ने कुछ ही दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जिस तरह से बेहद आपत्तिजनक बयान दिए थे। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने पिछले साल दिसंबर में संयुक्त राष्ट्र की बैठक के दौरान एक प्रेस कांफ्रेंस में पीएम मोदी पर बेहद निजी हमला करते हुए आपत्तिजनक बातें कही थीं। भुट्टो ने कहा था, “ओसामा बिन लादेन मर चुका है, लेकिन गुजरात का कसाई जिंदा है और वह भारत का प्रधानमंत्री है।” इस बयान की चौतरफा आलोचाना हुई थी। भारत ने पाकिस्तान से इसे लेकर कड़ी आपत्ति जाताई थी।
और पढ़िए – कर्तव्य पथ पर पहली परेड में दिखी आत्मनिर्भर भारत की झलक, सैन्य शक्ति का किया दमदार प्रदर्शन
भारते के आमांत्रण को बिलावल भुट्टो स्वीकार कर लेते हैं तो ये बीते 12 वर्षों में किसी पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पहला भारत दौरा होगा। इससे पहले हिना रब्बानी खार साल 2011 में भारत आई थीं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
7 हत्याओं से दहला बेंगलुरु, ड्राइवर ने पत्नी समेत 7 ससुरालियों की ली जान
14 mins agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
38 mins agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी 3 राज्यों की धरती, चीन में भी महसूस हुआ कंपन
1 hr agoहोटल से अस्पताल तक आधार की फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया नियम लागू
1 hr agoदुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
9 hrs ago'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
11 hrs agoचार घंटे, 70 सवाल... सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
11 hrs agoECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
15 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
16 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines