---विज्ञापन---

‘दुश्‍मन’ की मदद को भारत ने बढ़ाए हाथ, 19 पाक‍िस्‍तान‍ियों को लुटेरों से बचाया, जानें पूरा ऑपरेशन

Indian Navy Arabian Sea Rescue Operation: भारतीय नौसेना ने जिंदादिली दिखाते हुए मदद को हाथ बढ़ाया और 19 पाकिस्तानियों की जान बचाई। जानिए समुद्र में कैसे चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन?

---विज्ञापन---

Indian Navy Rescued 19 Pakistani Citizens: भारत ने जिंदादिली दिखाते हुए दुश्मन देश पाकिस्तान की मदद की है। भारतीय नौसेना ने अरब सागर में एंटी पाइरेसी ऑपरेशन चलाते हुए 19 पाकिस्तानी नागरिकों की जान बचाई। इन्हें सोमालियाई समुद्री लुटेरों ने किडनैप कर लिया था।

करीब 11 समुद्र लुटेरे उन्हें किडनैप करके ईरान का झंडा लगे जहाज में ले जा रहे थे, लेकिन भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोत INS सुमित्र को भेजकर उन्हें रेस्क्यू किया। सभी पाकिस्तानी सुरक्षित हैं और कड़ी सुरक्षा में उन्हें उनके देश रवाना किया गया।

---विज्ञापन---

 

युद्धपोत INS सुमित्रा ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

भारतीय नौसेना प्रवक्ता ने X हैंडल पर पोस्ट करके मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि FV अल नाईमी नामक जहाज में 19 पाकिस्तानी अपने देश की तरफ जा रहे थे कि समुद्र में गश्त कर रहे भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS सुमित्रा को हाईजैक होने के सिग्नल मिले।

---विज्ञापन---

संदेश मिलते ही नौसैनिकों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए समुद्री लुटेरों की लोकेशन ट्रेस की और मौके पर पर पहुंचकर जहाज का रास्ता रोका। भारतीय नौसेना के कमांडो ने सभी 19 बंधक पाकिस्तानी नागरिकों को रिहा कराया और 11 समुद्री लुटेरों को गिरफ्तार किया।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

36 घंटे में दूसरा सफल बचाव अभियान चलाया

बता दें कि पिछले 36 घंटों में भारतीय नौसेना ने दूसरा रेस्क्यू ऑपरेशन समुद्र में चलाया। इससे पहले रविवार रात को भारतीय नौसेना ने सोमालिया के पूर्वी तट पर एक बचाव अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत 17 ईरानी नागरिकों को समुद्री डाकुओं से बचाया गया था।

ईरान का फिशिंग वैसेल FV ईमान 17 ईरानी क्रू मेंबर्स को लेकर अपने देश जा रहा था कि समुद्री डाकुओं ने उन्हें घेर लिया। हेलिकॉप्टर और नौकाओं की मदद से दोनों रेस्क्यू ऑपरेशन कोच्चि के पश्चिम से 1574 किलोमीटर (850 नॉटिकल मील) दूर चलाए गए और दोनों सफल रहे।

---विज्ञापन---

बता दें कि अरब सागर में समुद्री लुटेरों ने छठी बार हमला किया है।

First published on: Jan 30, 2024 11:01 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola