खाड़ी देशों में रहकर मेहनत-मजदूरी करने वाले एक करोड़ से ज्यादा भारतीय कामगारों के लिए इस बार गर्मियों की छुट्टियों में घर आना बेहद मुश्किल हो गया है. आसमान छूते हवाई किरायों ने उनका भारत लौटना मुश्किल बना दिया है. हर साल परिवार से मिलने की उम्मीद रखने वाले हजारों प्रवासी अब बढ़ते खर्च और सीमित विकल्पों के कारण चिंता और परेशानी का सामना कर रहे हैं. इस मुश्किल घड़ी से विदेश में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने मोदी सरकार से शुक्रवार को तुरंत दखल देने की अपील की है. इतना ही नहीं, उन्होंने इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर और नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू को पत्र भी लिखा है.
यह भी पढ़े: पाकिस्तान में ट्रेन को निशाना बनाकर हमला, 23 लोगों की मौत, 47 लोग गंभीर रूप से घायल
कांग्रेस सांसद ने पत्र में क्या लिखा?
सांसद तंखा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर और नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू को पत्र लिखकर कहा कि जून से अगस्त के बीच गर्मियों की छुट्टियों में भारतीय कामगार अपने परिवारों से मिलने भारत आते हैं, लेकिन लगातार बढ़ते टिकट दामों ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं. टंखा ने तीनों मंत्रियों से भारत-गल्फ/यूएई रूट्स पर किराया संरचना की समीक्षा करने और उन्हें फिर से किफायती स्तर पर लाने या जून से अगस्त के बीच सब्सिडी देने का आग्रह किया.
1000 दिरहम का ट्रैवल अलाउंस भी पड़ा कम
कांग्रेस सांसद विवेक टंखा ने इस समस्या को लेकर सरकार से कहा कि गल्फ क्षेत्र और यूएई में एक करोड़ से ज्यादा भारतीय रहते और अपने परिवार के पालने के लिए काम करते हैं. उन्होंने कहा कि उनके नियोक्ता यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 1000 दिरहम का ‘फिक्स्ड ट्रैवल अलाउंस’ देते हैं, जो अब तक कामगारों के लिए हर गर्मियों में अपने परिवारों से मिलने के लिए पर्याप्त होती थी. लेकिन अब हालात ऐसे हो चले हैं कि इन रूट्स पर हवाई किराये दोगुने हो गए हैं और यह अलाउंस अब टिकट के आधे खर्च को भी पूरा नहीं कर पा रहा है. उन्होंने कहा इस मुद्दे को लकेर कहा कि, ‘नतीजा यह है कि लाखों परिवार, जो हर साल मिल पाते थे, अब भारत नहीं आ पा रहे हैं क्योंकि यह अब किफायती नहीं रहा.
भारत-गल्फ रूट पर सस्ते टिकट और ज्यादा उड़ानों की मांग
कांग्रेस सांसद विवेक टंखा ने तीनों मंत्रियों से भारत-गल्फ और यूएई रूट्स पर हवाई किरायों की दोबारा समीक्षा करने की अपील की है. उन्होंने इस मुद्दे को लेकर मांग रखी है कि जून से अगस्त के बीच टिकट दरों को किफायती बनाया जाए या यात्रियों को राहत देने के लिए सब्सिडी दी जाए. साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि इन रूट्स पर बजट एयरलाइंस की उड़ानों की संख्या और उपलब्धता बढ़ाने से प्रवासी भारतीयों को सबसे ज्यादा और सीधी राहत मिल सकती है.
यह भी पढ़े: यूक्रेन में रूस का बड़ा हमला, जानें कितनी खतरनाक है ओरेश्निक मिसाइल? जिससे हमले की
संबंधित खबरें
'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
14 mins agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
54 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
4 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
4 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
4 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
5 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
12 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines