अगर मिडिल ईस्ट की लड़ाई पर गौर करें तो समुंदर में नौसेना की ताकत भी देखने को मिल रही है. और इसी को देखते हुए इंडियन नेवी भी अपनी ताकत में लगातार इजाफा कर रही है. भविष्य के युद्ध को ध्यान में रखते हुए भारतीय नौसेना अपने बेड़े में एक से एक आधुनिक आर्म्स के साथ ही नई पीढ़ी की पनडुब्बियों को भी शामिल कर रही है. आपको बता दें कि 21 अप्रैल 2026 को भारत के रक्षा मंत्री Rajnath Singh जर्मनी के दौरे पर जा रहे हैं. यह दौरा उनका तीन दिनों का रहेगा.

भारतीय रक्षा मंत्रालय के सूत्रों से न्यूज़ 24 को मिली जानकारी के मुताबिक भारत और जर्मनी के बीच 80 हजार करोड़ रुपये की मेगा डील होने की संभावना है.

---विज्ञापन---

किसके लिए होने वाली है करोड़ों रुपये की डील

यह डील इंडियन नेवी की अब तक की सबसे बड़ी मेगा Project-75I के लिए होने जा रही है. अगर इस डील पर मुहर लग गई तो यह माना जा रहा है कि इंडियन नेवी हिंद महासागर, प्रशांत महासागर और अरब सागर में और ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगी.

---विज्ञापन---

क्या खासियत है प्रोजेक्ट-75I में

इसका मुख्य मकसद भारतीय नौसेना को अत्याधुनिक तकनीक से पूरी तरह से लैस करना है, और इसी को देखते हुए 6 नई डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों को तैयार किया जाएगा. इसका मकसद भारत की समुद्री ताकत को ज्यादा से ज्यादा मजबूत करना भी है. आपको बता दें कि प्रोजेक्ट-75I को बनाने में जर्मनी की कंपनी ThyssenKrupp Marine Systems तकनीकी मदद करेगी.

---विज्ञापन---

Project-75I पनडुब्बियों की सबसे बड़ी ताकत होगी एयर इंडिपेंडेंट प्रॉपल्शन तकनीक. यह अगर चाहे तो एक महीना तक पानी के अंदर रह सकती है. आमतौर पर जो वर्तमान में पनडुब्बियां भारतीय नौसेना के पास हैं, उन्हें हर दूसरे दिन समुद्र की गहराई से निकलकर सतह पर आना ही पड़ता है. इस पनडुब्बी को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह दुश्मन की नजरों से बचकर लंबे समय तक हमला कर सकती है.

---विज्ञापन---

अत्याधुनिक हथियारों से लैस होगा प्रोजेक्ट-75I

इन आधुनिक पनडुब्बियों में एडवांस हथियार सिस्टम लगाए जाएंगे. BrahMos जैसी एंटी-शिप क्रूज मिसाइल से दुश्मन के जहाजों और तटीय ठिकानों पर सटीक हमला किया जा सकेगा. साथ ही समुद्र में लंबे समय तक गश्त करने की ताकत भी इन नई पनडुब्बियों में होगी.

---विज्ञापन---

रक्षा मंत्री का जर्मनी का यह दौरा आने वाले समय में भारतीय नौसेना को और ज्यादा ताकतवर और अत्याधुनिक बना सकता है.