हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

India Vs China GDP: तीसरी तिमाही में भारत की GDP घटी, मगर चीने से बहुत आगे, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

विज्ञापन

India Vs China GDP: चालू वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही (Q3 FY23) में भारत की आर्थिक विकास दर (GDP) उम्मीद से कम रही है। मंगलवार को जारी अधिकारिक आंकड़े के अनुसार, भारत की जीडीपी 4.4 फीसदी रही है। जबकि संभावना जताई गई थी कि तीसरी तिमाही के आखिर में 7 फीसदी तक जाएगी।

सितंबर 2022 को समाप्त पिछली तिमाही में जीडीपी विकास दर 6.3 फीसदी थी। बावजूद इसके भारत की विकास दर पड़ोसी देश और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन से आगे है।

चीन और भारत के ग्रोथ में काफी अंतर

बता दें कि भारत केवल वित्तीय वर्षों के लिए आधिकारिक आंकड़ों की रिपोर्ट करता है। आंकड़ों से पता चलता है कि 2022 में 7 प्रतिशत की औसत वृद्धि होगी, जो चीन द्वारा रिपोर्ट किए गए 3 प्रतिशत से कहीं अधिक है।

विज्ञापन

इसके अलावा, अक्टूबर-दिसंबर की अवधि के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि भारतीय रिजर्व बैंक के 4.4 प्रतिशत वर्ष-दर-वर्ष अनुमान से भी मेल खाती है।

भारत की विकास दर तब से फिसल रही है, जब देश ने अप्रैल से जून तक अपनी पहली तिमाही (Q1 FY23) की जीडीपी वृद्धि को 13.5 प्रतिशत से 13.2 प्रतिशत तक संशोधित किया। जुलाई से सितंबर (Q2 FY23) का आंकड़ा 6.3 प्रतिशत पर आया और अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान नवीनतम आंकड़ों के अनुसार भारत की जीडीपी 4.4 प्रतिशत बढ़ी।

विज्ञापन

भारत की अर्थव्यवस्था का बेहतर प्रदर्शन

हालांकि, भारत दुनिया की बेहतर प्रदर्शन करने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है। मोदी सरकार ने पिछले 2021-2022 वित्तीय वर्ष के लिए 9.1 प्रतिशत के अपग्रेडेशन के बाद अपने पूर्ण वित्तीय वर्ष के प्रोजेक्शन को 7 प्रतिशत बनाए रखा है।

एक्सपर्ट्स बोले- इसलिए गिर रही चीन की अर्थव्यवस्था

विशेषज्ञों का मानना है कि चीन के विकास दर में तेजी से गिरावट कोविड की रोकथाम के लिए लगाए गए सख्त लॉकडाउन के चलते आई है। चीन निर्यात पर भी बहुत अधिक निर्भर हैं। इसके चलते उन्हें ज्यादा समस्याओं से सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार, 2022 में चीन की 3 प्रतिशत की वृद्धि पिछले वर्ष की 8.1 प्रतिशत की दर से आधे से भी कम थी। 2020 के बाद कम से कम 1970 के बाद से यह दूसरी सबसे कम वार्षिक दर थी। कोरोनोवायरस महामारी की शुरुआत में विकास दर 2.4 प्रतिशत तक गिर गई थी।

यह भी पढ़ें: सिसोदिया की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल बोले- अति कर रहे पीएम मोदी, शराब नीति सिर्फ बहाना है

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola