हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पाकिस्तान के बेबुनियाद आरोप का भारत ने दिया करारा जवाब, PAK पीएम शहबाज ने किया था ये झूठा दावा

विज्ञापन

Islamabad Blast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट से देशभर में हड़कंप मच गया. इस घटना के एक दिन बाद ही पाकिस्तान में एक जिला अदालत के बाहर कार में विस्फोट हुआ, जिसमें करीब 12 लोगों की जान चली गई. पाकिस्तान में हुए इस धमाके के बाद एक बार फिर पड़ोसी मुल्क ने भारत के खिलाफ जहर उगला है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीब ने बेबुनियाद आरोप लगाते हैं, इस्लामाबाद में हुए कार ब्लास्ट के पीछे भारत का हाथ बताया. पाकिस्तान के इस झूठे दावे का भारत ने भी अब करारा जवाब दिया है.

भारत ने पाकिस्तान की लगाई लताड़


भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए पीएम शहबाज शरीफ को आईना दिखाया. PAK के आरोपों पर भारत ने कहा कि पाकिस्तान में संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं, जिस पर से अपनी जनता का ध्यान भटकाने के लिए अब वहां की सरकार इस तरह के झूठे नैरेटिव सेट कर रही है. भारत की तरफ से कहा गया कि पाकिस्तान की सच्चाई से पूरी दुनिया वाकिफ है और इस तरह के बेबुनियाद आरोपों से किसी को गुमराह नहीं किया जा सकता.

भारत ने आरोपों को किया खारिज


पाकिस्तान के झूठे आरोपों पर जवाब देते हुए भारत के विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘पाकिस्तान की लीडरशिप भ्रम में जी रही है और उसके द्वारा लगाए गए सभी निराधार आरोपों को भारत स्पष्ट रूप से खारिज करता है. सेना द्वारा संविधान की बर्बादी और सत्ता हथियाने की कोशिशों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए भारत के खिलाफ झूठा नैरेटिव फैलाना पाकिस्तान की पुरानी आदत है. अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इस बात से अच्छे से परिचित है और पाकिस्तान की हताशापूर्ण ध्यान भटकाने वाली चालों से गुमराह नहीं होगा.’

विज्ञापन

कब सुधरेगा पाकिस्तान?

अक्सर देखा गया है कि पाकिस्तान में जब भी कोई ऐसी घटना होती है तो लोगों का ध्यान भटकाने के लिए शहबाज सरकार ऐसे ही पैंतरे अपनाती है. आपको बता दें कि पाकिस्तान में हुए कार ब्लास्ट में 12 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 27 लोग घायल बताए जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर कोर्ट परिसर में घुसना चाहता था, लेकिन असफल हो गया. इसके बाद उसने स्थानीय समय के अनुसार दोपरह करीब साढ़े 12 बजे, इमारत की गेट के पास एक पुलिस वाहन के करीब विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया. इस धमाके के कुछ देर बाद आतंकी समूह ‘तहरीक-ए-तालिबान’ ने जिम्मेदारी लेते हुए पाकिस्तान को धमकी दी.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola