India Budget 2025 Foreign Aid: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट आज पेश किया गया। बजट में विदेशी सहायता के रूप में 5 हजार 483 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो पिछले साल की तुलना में कम है। विदेश मंत्रालय का कुल बजट 20 हजार 516 करोड़ रुपये का रखा गया है। बता दें कि भारत की ओर से सबसे अधिक आर्थिक सहायता पाने वाला देश भूटान है।
बजट में इस बार भूटान को 2 हजार 150 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। जो पिछले साल से कम है। भारत की ओर से यह सहायता बुनियादी ढांचे, जल विद्युत परियोजनाओं और आर्थिक सहयोग के लिए दी जा रही है। भारत ने मालदीव को दी जाने वाली सहायता राशि में भी इजाफा किया है। भारत ने मालदीव की सहायता राशि बढ़ाकर 470 से 600 करोड़ रुपये कर दी है। यह राशि ऐसे समय में बढ़ाई गई है जब भारत और मालदीव के बीच संबंधों को फिर से मजबूत बनाने की कोशिश की जा रही है। मुइज्जू के सत्ता में आने के बाद से ही उनका झुकाव चीन की ओर है। इसके बाद वहां के मंत्रियों के बयानों से भारत और मालदीव के रिश्तों में तनाव आ गया था।
ये भी पढ़ेंः Budget 2025: बजट में नौकरीपेशा को बड़ी राहत, हर महीने 1 लाख रुपये कमाओ, बिना टैक्स के
म्यांमार की मदद घटाई
मालदीव के अलावा भारत ने अफगानिस्तान को दी जाने वाली सहायता राशि भी बढ़ा दी है। भारत की ओर से अफगानिस्तान को अब 50 की बजाय 100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। हालांकि दो साल पहले तक भारत अफगानिस्तान को 200 करोड़ रुपये से अधिक की मदद करता था। वहीं भारत ने म्यांमार की सहायता राशि में कटौती कर दी है। अब भारत म्यांमार को 400 की बजाय 350 करोड़ रुपये देगा। वहीं बांग्लादेश को 120 करोड़ रुपये की मदद दी जा रही है।
बजट में नेपाल के लिए 700 करोड़ रुपये का और श्रीलंका के लिए 300 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। अफ्रीकी देशों को 225 करोड़ की मदद दी जा रही है।
ये भी पढ़ेंः Union Budget 2025: इनकम टैक्स से घबराने का नहीं…बताने का टाइम, सरकार ने 2 घर खरीदने वालों को दी बड़ी ‘सौगात’
संबंधित खबरें
कौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
2 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
5 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
8 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
10 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिसकर्मी मुझे फुटबॉल की तरह उठाकर फेंक रहे हैं- सौरभ भारद्वाज
11 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
18 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
19 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
19 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines