'देश का हर छात्र देख रहा है…', संसद में धर्मेंद्र प्रधान के BJP की ओर से स्वागत पर राहुल गांधी

धर्मेंद्र प्रधान को NDA के सभी सांसदों ने मकर द्वार पर उन्हें रिसीव किया और पाग पहनाकर उनका हौंसला बढ़ाया.

Dharmendra Pradhan rahul
विज्ञापन

धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद सोमवार को पहली बाहर संसद पहुंचे. उनके संसद पहुंचने पर भाजपा सांसदों ने उनका शानदार स्वागत किया. इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा है. धर्मेंद्र प्रधान को भ्रष्टाचार का प्रतीक बताते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश का हर छात्र ये देख रहा है और इसमें शामिल हर चेहरा याद रखेगा.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार और भारत के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक हैं और हमेशा रहेंगे. उसी सिस्टम ने 26 बच्चों की जान ली, और लाखों युवाओं को सड़कों पर उतरने को मजबूर किया. इस्तीफा भी नैतिकता से नहीं – युवाओं के आक्रोश से डरकर देना पड़ा. और आज उसी व्यक्ति को संसद में BJP माला पहना रही है. यह कोई सम्मान नहीं – लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न है. देश का हर छात्र ये देख रहा है और इसमें शामिल हर चेहरा याद रखेगा.’

विज्ञापन

पगड़ी पहनाकर सदन में ले गए NDA सांसद

धर्मेंद्र प्रधान को NDA के सभी सांसदों ने मकर द्वार पर उन्हें रिसीव किया और पाग पहनाकर उनका हौंसला बढ़ाया. इसके बाद सभी सांसद पूरे मान-सम्मान के साथ उन्हें लोकसभा सदन के अंदर ले गए.

बता दें, छात्र के प्रदर्शन के बाद शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था. इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल, जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह, निर्मला सीतारमण, दिल्ली CM रेखा गुप्ता समेत कई नेताओं ने घर जाकर उनसे मुलाकात की थी. BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी धर्मेंद्र प्रधान से मिलने उनके घर पहुंचे थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ