ईरान को लेकर भारत ने अपने लोगों के लिए जारी की एडवाइजरी, कहा- बहुत जरूरी हो तो जाएं

भारतीय दूतावास ने अपने लोगों के लिए आज ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि अगर बहुत जरूरी है या कुछ काम है तो ईरान जा सकते हैं। गैर-जरूरी यात्रा से बचने की भारतीय दूतावास ने खास अपील की गई है।

india and iran
विज्ञापन

ईरान में भारतीय दूतावास ने अपने लोगों के लिए यात्रा को लेकर जरूरी एडवाइजरी जारी की है। जिसमें ईरान की यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। ईरान स्थित इंडियन एंबेसी ने आज एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। यह सलाह यात्रा को लेकर की गई है। जिसमें भारतीय लोगों को कहा गया है कि ईरान जाने की सोच रहे हैं, तो एडवाइजरी देख लें। इसमें भारत ने अपने लोगों को ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने का निवेदन किया। यह सलाह पिछले कई सप्ताह से चल रही क्षेत्र में बढ़ी सुरक्षा के मद्देनजर किया गया है। 

Advertisment

भारतीय लोगों को सलाह

भारतीय दूतावास ने पिछले कई दिनों से चले आ रहे सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों को देखते हुए जरूरी सलाह दी है। इसमें ईरान की गैर-जरूरी यात्रा करने को कहा गया है। उन्होंने आग कहा कि वे क्षेत्र में चल रहे घटनाक्रमों पर नजर रखें। इसके अलावा एडवाइजरी को फॉलो करें। वहीं, लेटेस्ट अपडेट देखकर ही कहीं जाने का प्लान करें।

विज्ञापन

ऑपरेशन राइजिंग लायन

फिलहाल, ईरान में मौजूद भारतीयों को कहा गया है कि जो लोग वहां हैं और वापस भारत आना चाहते हैं। उनके लिए कमर्शियल फ्लाइट और बोट सर्विस की मदद ले सकते हैं। आपको बता दें, 13 जून को इजरायल द्वारा ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन‘ शुरू हुआ था, जिसके बाद यह सब शुरू हुआ। जिसमें ईरानी सैन्य और न्यूक्लियर इंस्टॉलेशन पर बमबारी हुई थी।

ईरान-इजरायल के बीच 12 दिनों तक चला वॉर 

विज्ञापन

वहीं, ईरान ने भी इजरायल और कतर में अमेरिकी सैन्य एयरबेस को निशाना बनाकर हमला शुरू किया था। इसके बाद ईरान ने भी इजरायली ठिकानों पर हमले किए। इजरायलसमर्थन में अमेरिका ने 22 जून को नतांज, रडो और इस्फहान परमाणु वाली जगहों पर हमला किया था। वहीं, इस वॉर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया था कि युद्ध 24 जून को खत्म हो गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ