India Digital Strike: भारत की ओर से एक बार फिर पाकिस्तान पर डिजिटिल स्ट्राइक किया गया है। पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भारत में रोक लगा दी गई है। बता दें कि मोदी सरकार की मांग पर ट्विटर ने ये एक्शन लिया है।
पाकिस्तानी सरकार के ट्विटर हैंडल @GovtofPakistan को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि भारत में पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक किया गया है। इससे पहले भी पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को भारत में बैन किया जा चुका है।
कुल तीसरी बार ब्लॉक किया पाक सरकार का ट्विटर अकाउंट
भारत में पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट पर बैन किए जाने के बारे में भारत सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें कि ये कुल तीसरी बार है जब पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट भारत में ब्लॉक किया गया है। पिछले साल जुलाई और फिर अक्टूबर में भी पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक किया गया था।
बता दें कि ट्विटर के दिशानिर्देशों के अनुसार, माइक्रोब्लॉगिंग साइट अदालत के आदेश जैसी वैध कानूनी मांग के जवाब में इस तरह की कार्रवाई करती है। पिछले साल जून में, भारत में ट्विटर ने संयुक्त राष्ट्र, तुर्की, ईरान और मिस्र में पाकिस्तान दूतावासों के आधिकारिक खातों पर प्रतिबंध लगा दिया था। अगस्त में भारत ने एंटी इंडिया कंटेंट और फेक न्यूज फैलाने वाले छह यूट्यूब चैनलों पर बैन लगाया था, जिनमें से एक पाकिस्तान से चल रहा था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
43 mins agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
51 mins agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
1 hr agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
2 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
3 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
3 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
5 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
6 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines