वेटिकन के ‘राजा’ और दुनिया के बड़े धार्मिक नेता पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके सम्मान में भारत ने 3 दिवसीय राजकीय शोक का ऐलान किया है। गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि ‘सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का सोमवार, 21 अप्रैल 2025 को निधन हो गया। उनके सम्मान में भारत में तीन दिन का राजकीय शोक मनाया जाएगा। 22 और 23 अप्रैल को पूरे देश में शोक मनाया जाएगा और फिर पोप के अंतिम संस्कार के दिन भी शोक मनाया जाएगा।’
राजकीय शोक के दौरान क्या होगा?
गृह मंत्रालय के अनुसार, राजकीय शोक का पहला चरण दो दिनों का होगा, जो मंगलवार, 22 अप्रैल और बुधवार, 23 अप्रैल को लागू रहेगा। शोक का तीसरा दिन पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के दिन मनाया जाएगा। इस दौरान पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है। साथ ही, इस अवधि में कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा।
ये भी पढ़ें:- कौन थे पोप फ्रांसिस? दुनिया के सबसे छोटे देश के ‘राजा’, कभी नाइट क्लब के रहे थे बाउंसर
पीएम मोदी ने जताया दुख
पोप फ्रांसिस के निधन की खबर से देश और दुनिया भर में शोक की लहर दौड़ गई है। वे सामाजिक न्याय, करुणा और विनम्रता के प्रतीक के रूप में माने जाते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर गहरा दुख जताया और उन्हें ‘करुणा और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक’ के रूप में याद किया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘पोप फ्रांसिस का भारत के लोगों के प्रति स्नेह हमेशा संजोकर रखा जाएगा। परम पूज्य पोप फ्रांसिस के निधन से बहुत दुख हुआ। दुख और स्मरण की इस घड़ी में वैश्विक कैथोलिक समुदाय के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। पोप फ्रांसिस को हमेशा दुनिया भर के लाखों लोगों द्वारा करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा। छोटी उम्र से ही उन्होंने प्रभु ईसा मसीह के आदर्शों को साकार करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया। उन्होंने गरीबों और दलितों की पूरी लगन से सेवा की। जो लोग पीड़ित थे, उनके लिए उन्होंने आशा की भावना जगाई।’
उन्होंने अपने पोस्ट में आगे कहा, ‘मुझे उनके साथ हुई मुलाकातें याद आती हैं और मैं समावेशी एवं सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से बहुत प्रेरित हुआ हूं। भारत के लोगों के प्रति उनका स्नेह हमेशा मेरे मन में बना रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’
पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार
पोप फ्रांसिस के पार्थिव शरीर को कार्डिनल्स के एक समूह की स्वीकृति मिलने तक बुधवार, 23 अप्रैल को सेंट पीटर्स बेसिलिका भेजा जा सकता है। 9-दिवसीय शोक के दौरान उनके पार्थिव शरीर को सेंट पीटर्स बेसिलिका में रखा जाएगा, जहां लोग पोप को अंतिम श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार होगा, जो छह दिनों के भीतर होगा।
संबंधित खबरें
12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
6 mins ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
8 mins agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
49 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 hr agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
3 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
4 hrs agoLIVE: भारत पहुंचे लिकटेंस्टीन के प्रिंस, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत
4 hrs agoLIVE: MLC चुनाव मतगणना जारी, अनंत सिंह समर्थित प्रत्याशियों ने उठाए सवाल
4 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines