India Corona Update: देश में घट रहे कोरोना के केस, 24 घंटे में 1839 नए मरीज, 11 की मौत
Author: Pankaj Mishra
May 08, 2023 11:18 AM IST
India Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में पिछले कुछ दिनों से खौफ देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगी थी। हालांकि पिछले कई दिनों से कोरोना के दैनिक मामले में लगतार गिरावट भी देखने को मिलती है।
24 घंटे में कोरोना के 1839 नए केस आए
पिछले कुछ दिनों से देश में से कोरोना (Corona Update) के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 1839 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 11 लोगों की मौत की खबर है। इससे पहले रविवार को देश में कोरोना के 2380 नए केस सामने आए थे जबकि 15 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 541 की गिरावट दर्ज की गई है।
देश में फिर डराने लगा है कोरोना
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (8 May 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 1839 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 11 व्यक्तियों की मौत की खबर है। इनमें 9 वे लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। वहीं इस दौरान देश में 3,861 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 27,212 से घटकर 25,178 रह गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 2034 की कमी दर्ज की गई है।
देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,49,71,469 हुई
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 71 हजार 469 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 14 हजार 599 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 674 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
अभी कुल एक्टिव केस- 25 हजार 178
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 49 लाख 71 हजार 469
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 44 लाख 14 हजार 599
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 31 हजार 692
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक देश में सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.06 प्रतिशत शामिल है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.75 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी पर बरकरार है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।