India Corona Update : भारत में 24 घंटे में कोरोना के आए 214 नए केस, 384 हुए ठीक
Author: Pankaj Mishra
Jun 07, 2023 11:57 AM IST
India Corona Update: भारत में वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) के मामले पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले दिनों मौसम में बदलाव के कारण थोड़ी तेजी दर्ज की गई थी। लेकिन एकबार फिर इस पर काबू होता नजर आ रहा है। पिछले कई दिनों से कोरोना के दैनिक मामले में लगातार गिरावट भी देखने को मिल रही है। कल के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद आज देश में कोरोना के सवा सौ से भी कम मामले सामने आए हैं।
24 घंटे में कोरोना के 214 नए केस आए
पिछले कुछ दिनों से देश में से कोरोना (Corona Update) के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी तेजी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 214 नए केस सामने आए हैं। अच्छी बात ये है कि इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से किसी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं है। इससे पहले मंगलवार को देश में कोरोना के 124 नए केस सामने आए थे जबकि 2 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 90 की तेजी दर्ज की गई है।
देश में आज बढ़े कोरोना के नए मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (7 June 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 214 नए केस सामने आए। वहीं इस दौरान देश में 384 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 3,001 से घटकर 2,831 रह गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 170 की कमी दर्ज की गई है।
देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,49,92,094 हुई
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 92 हजार 094 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 57 हजार 379 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 884 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
- अभी कुल एक्टिव केस- 2 हजार 831
- अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 49 लाख 92 हजार 094
- अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 44 लाख 57 हजार 379
- अबतक कुल मौतें- 5 लाख 31 हजार 884
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.81 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें