India Corona Update : भारत में वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) के मामले पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले दिनों मौसम में बदलाव के कारण थोड़ी तेजी दर्ज की गई थी। लेकिन एकबार फिर इस पर काबू होता नजर आ रहा है। पिछले कई दिनों से कोरोना के दैनिक मामले में लगातार गिरावट भी देखने को मिल रही है। कल के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट दर्ज की गई है। आलम यह है कि देश में आज भी कोरोना के 500 से कम नए मामले सामने आए हैं।
24 घंटे में कोरोना के 490 नए केस आए
पिछले कुछ दिनों से देश में से कोरोना (Corona Update) के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। कल के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 490 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 2 लोगों की मौत की खबर है। इससे पहले गुरुवार को देश में कोरोना के 535 नए केस सामने आए थे जबकि 5 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 45 की गिरावट दर्ज की गई है।
देश में लगातार कम हो रहे हैं कोरोना के मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (26 May 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 490 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 2 लोगों की मौत की खबर है। इनमें 3 वे लोग भी शामिल हैं जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। वहीं इस दौरान देश में 949 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 6,168 से घटकर 5,707 रह गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 461 की कमी दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ेंः POCSO कानून का गलत इस्तेमाल हो रहा है’, बृजभूषण सिंह ने की कानून में बदलाव की मांग
देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,49,88,916 हुई
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 88 हजार 916 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 51 हजार 353 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 856 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
- अभी कुल एक्टिव केस- 5 हजार 707
- अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 49 लाख 88 हजार 916
- अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 44 लाख 51 हजार 353
- अबतक कुल मौतें- 5 लाख 31 हजार 856
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेली पॉजिटिव रेट इस समय 0.70 फीसदी तो वीकली पॉजिटिव रेट 0.90 प्रतिशत है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
1 hr agoLIVE: 'ठगों का मेला', आज INDIA ब्लॉक की महारैली पर दिल्ली BJP ने कसा तंज
3 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
3 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
11 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
12 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
12 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
12 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
13 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त