India Corona Update : भारत में 24 घंटे में कोरना के आए 80 नए केस, बढ़ा एक्टिव मरीजों का ग्राफ
Author: Pankaj Mishra
Jun 27, 2023 12:56 PM IST
India Corona Update: भारत में वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) के मामले पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले दिनों मौसम में बदलाव के कारण थोड़ी तेजी दर्ज की गई थी। लेकिन एकबार फिर इस पर काबू होता नजर आ रहा है। पिछले कई दिनों से कोरोना के दैनिक मामले में लगातार गिरावट भी देखने को मिल रही है। हालांकि कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में आज भी मामूली तेजी दर्ज की गई है। लंबे असरे बाद यह लगातार दूसरा दिन है जब देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़त दर्ज की गई है।
24 घंटे में कोरोना के 80 नए केस आए
पिछले कुछ दिनों से देश में से कोरोना (Corona Update) के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि कल के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट तेजी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 80 नए केस सामने आए हैं। अच्छी बात ये है कि इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से किसी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं है। इससे पहले शनिवार को देश में कोरोना के 55 नए केस सामने आए थे। जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 29 की बढ़त दर्ज की गई है।
देश में कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (25 June 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 80 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से कहीं से भी किसी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं है। वहीं इस दौरान देश में 63 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1,653 से बढ़कर 1,670 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 17 की तेजी दर्ज की गई है। लंबे असर बाद ऐसा है जब देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,49,93,952 हुई
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 93 हजार 952 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 60 हजार 379 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 903 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
अभी कुल एक्टिव केस- 1 हजार 670
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 49 लाख 93 हजार 952
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 44 लाख 60 हजार 379
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 31 हजार 903
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, देश में रिकवरी रेट लगतारा बढ़ रहा है। फिलहाल रिकवरी रेट बढ़कर 98.81 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें