India Corona Update : भारत में वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) के मामले पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले दिनों मौसम में बदलाव के कारण थोड़ी तेजी दर्ज की गई थी। लेकिन एकबार फिर इस पर काबू होता नजर आ रहा है। पिछले कई दिनों से कोरोना के दैनिक मामले में लगातार गिरावट भी देखने को मिल रही है। हालांकि कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी तेजी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 500 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।
24 घंटे में कोरोना के 522 नए केस आए
पिछले कुछ दिनों से देश में से कोरोना (Corona Update) के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी उछाल दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 522 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 6 लोगों की मौत की खबर है। इससे पहले मंगलवार को देश में कोरोना के 405 नए केस सामने आए थे जबकि 4 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 117 की तेजी दर्ज की गई है।
और पढ़िए – Delhi Liquor Policy: AAP सांसद संजय सिंह का दावा- मेरे सहयोगियों के घर ED कर रही छापेमारी
देश में लगातार कम हो रहे हैं कोरोना के मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (24 May 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 522 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 6 लोगों की मौत की खबर है। इनमें 3 वे लोग भी शामिल हैं जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। वहीं इस दौरान देश में 1059 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 7,104 से घटकर 6,591 रह गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 613 की कमी दर्ज की गई है।
देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,49,87,891 हुई
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 87 हजार 8919 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 49 हजार 451 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 849 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
- अभी कुल एक्टिव केस- 6 हजार 591
- अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 49 लाख 87 हजार 891
- अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 44 लाख 49 हजार 451
- अबतक कुल मौतें- 5 लाख 31 हजार 849
- और पढ़िए – New Parliament: कांग्रेस-टीएमसी और AAP पार्टी नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का करेगी बायकॉट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140KMPH से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
53 mins agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
1 hr agoLIVE: आज मुंबई जाएंगे अमित शाह, नए पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे
2 hrs agoLIVE: 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर काउंटिंग जारी, UP में किस-किस की टक्कर
2 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
2 hrs agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
10 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
10 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
10 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
11 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines