India Corona Update : भारत में वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) के मामले पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले दिनों मौसम में बदलाव के कारण थोड़ी तेजी दर्ज की गई थी। लेकिन एकबार फिर इस पर काबू होता नजर आ रहा है। पिछले कई दिनों से कोरोना के दैनिक मामले में लगातार गिरावट भी देखने को मिल रही है। कल के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट दर्ज की गई है। आज लगातार दूसरा दिन है जब देश में कोरोना के 500 से भी कम नए मामले सामने आए हैं।
24 घंटे में कोरोना के 405 नए केस आए
पिछले कुछ दिनों से देश में से कोरोना (Corona Update) के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। कल के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 405 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 4 लोगों की मौत की खबर है। इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना के 7473 नए केस सामने आए थे जबकि 7 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 68 की गिरावट दर्ज की गई है।
और पढ़िए – NCP चीफ शरद पवार बोले- मैं अगला चुनाव नहीं लड़ रहा हूं तो पीएम उम्मीदवार बनने का सवाल कहां है?
देश में लगातार कम हो रहे हैं कोरोना के मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (23 May 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 405 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 4 लोगों की मौत की खबर है। इनमें 1 वे लोग भी शामिल हैं जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। वहीं इस दौरान देश में 922 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 7,623 से घटकर 7,104 रह गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 519 की कमी दर्ज की गई है।
देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,49,87,339 हुई
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 87 हजार 339 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 48 हजार 392 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 843 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
- अभी कुल एक्टिव केस-7 हजार 104
- अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 49 लाख 87 हजार 339
- अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 44 लाख 48 हजार 392
- अबतक कुल मौतें- 5 लाख 31 हजार 843
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.02 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
30 mins agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
1 hr agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
2 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
3 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
4 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
5 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
8 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
9 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
10 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines