Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में पिछले कुछ दिनों से एकबार फिर से खौफ बढ़ने लगा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगी है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 8 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है। आलम यह है कि देश में पिछले 24 घंटे में आज भी कोरोना के 11000 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। जो करीब डेढ़ साल में सबसे अधिक है।
24 घंटे में कोरोना के 11109 नए केस आए
पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरोना (Corona Update) के मामलों में तेजी देखी जा रही है। कल के मुकाबले देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में बड़ी उछाल दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 11109 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 29 लोगों की मौत की खबर है। इससे पहले गुरुवार को देश में कोरोना के 10158 नए केस सामने आए थे जबकि 19 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 951 की बड़ी उछाल दर्ज की गई है।
और पढ़िए – India Corona Update: भारत में 24 घंटे में आए 10,000 से ज्यादा केस, एक्टिव केस 45,000 के करीब
देश में अप्रैल 2023 में ऐसे बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ
- 14 April 2023: देश में शुक्रवार को कोरोना के 11109 नए केस आए, जबकि 29 लोगों की मौतें हुई।
- 13 April 2023: देश में गुरुवार को कोरोना के 10158 नए केस आए, जबकि 19 लोगों की मौतें हुई।
- 12 April 2023: देश में बुधवार को कोरोना के 7830 नए केस आए, जबकि 16 लोगों की मौतें हुई।
- 11 April 2023: देश में मंगलवार को कोरोना के 5676 नए केस आए, जबकि 21 लोगों की मौतें हुई।
- 10 April 2023: देश में सोमवार को कोरोना के 5880 नए केस आए, जबकि 14 लोगों की मौतें हुई।
- 9 April 2023: देश में रविवार को कोरोना के 5357 नए केस आए, जबकि 11 लोगों की मौतें हुई।
- 8 April 2023: देश में शनिवार को कोरोना के 6155 नए केस आए, जबकि 11 लोगों की मौतें हुई।
- 7 April 2023: देश में शुक्रवार को कोरोना के 6050 नए केस सामने आए है जबकि 14 लोगों की मौतें हुई है।
- 6 April 2023: देश में गुरुवार को कोरोना के 5335 नए केस सामने आए है जबकि 6 लोगों की मौतें हुई है।
- 5 April 2023: देश में बुधवार को कोरोना के 4435 नए केस सामने आए, जबकि 11 लोगों की मौतें हुई।
- 4 April 2023: देश में मंगलवार को कोरोना के 3038 नए केस सामने आए थे जबकि 7 लोगों की मौत हुई थी।
- 3 April 2023: देश में सोमवार को कोरोना के 3641 नए केस सामने आए थे जबकि 11 लोगों की मौत हुई थी।
- 2 April 2023: देश में रविवार को कोरोना के 3824 नए केस सामने आए थे जबकि 4 लोगों की मौत हुई थी।
- 1 April 2023: शनिवार को देश में कोरोना के 2994 नए केस सामने आए थे जबकि 9 लोगों की मौत की खबर थी।
देश में फिर डराने लगा है कोरोना
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (14 April 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 11109 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 29 व्यक्तियों की मौत की खबर है। मौतों में दिल्ली-राजस्थान में तीन-तीन, पंजाब और चंडीगढ़ में दो-दो, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिसा, पेडुचेरी, तमिलनाडुस उत्तराखंड और उत्तर प्रदेशसे 1-1 जबकि केरल से 9 लोग शामिल हैं। वहीं इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 6459 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या उछलकर 50 हाजार के करीब पहुंच गया है। फिलहाल देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 49,622 पहुंच गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 4624 की तेजी दर्ज की गई है।
और पढ़िए – India Corona Update : भारत में खतरनाक होता जा रहा कोरोना! 7 महीने बाद फिर एक्टिव केस 40,000 के पार
देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,47,97,269 हुई
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 47 लाख 97 हजार 269 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 42 लाख 16 हजार 586 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 064 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
- अभी कुल एक्टिव केस- 49 हजार 622
- अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 47 लाख 97 हजार 269
- अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 42 लाख 16 हजार 586
- अबतक कुल मौतें- 5 लाख 31 हजार 064
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेली पॉजिटिव रेट इस समय 5.01 फीसदी तो वीकली पॉजिटिव रेट 4.29 प्रतिशत है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.71 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.11 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
52 mins ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
2 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
2 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
3 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
3 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
4 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
6 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines