---विज्ञापन---

देश angle-right

India Corona Update: कोरोना के मोर्चे पर राहत, आज आए इतने कम नए केस

India Corona Update: भारत में वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) के मामले एक फिर गिरावट देखी जा रही है। पिछले दिनों मौसम में बदलाव के कारण थोड़ी तेजी दर्ज की गई थी। लेकिन एकबार फिर इस पर काबू होता नजर आ रहा है। पिछले कई दिनों से कोरोना के दैनिक मामले में लगातार गिरावट […]

---विज्ञापन---

India Corona Update: भारत में वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) के मामले एक फिर गिरावट देखी जा रही है। पिछले दिनों मौसम में बदलाव के कारण थोड़ी तेजी दर्ज की गई थी। लेकिन एकबार फिर इस पर काबू होता नजर आ रहा है। पिछले कई दिनों से कोरोना के दैनिक मामले में लगातार गिरावट भी देखने को मिल रही है। कल के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के मामले में कमी दर्ज की गई है।

24 घंटे में कोरोना के 1223 नए केस आए
पिछले कुछ दिनों से देश में से कोरोना (Corona Update) के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में कमी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 1223 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 11 लोगों की मौत की खबर है। इससे पहले शुक्रवार को देश में कोरोना के 1580 नए केस सामने आए थे जबकि 12 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 357 की गिरावट दर्ज की गई है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

देश में फिर डराने लगा है कोरोना
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (13 May 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 1223 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 11 लोगों की मौत की खबर है। इनमें वो लोग भी शामिल हैं जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। वहीं इस दौरान देश में 2,720 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 18,009 से घटकर 16,498 रह गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1611 की कमी दर्ज की गई है।

देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,49,79,402 हुई 
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 79 हजार 402 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 31 हजार 137 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 767 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

---विज्ञापन---

देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
अभी कुल एक्टिव केस- 16 हजार 498
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 49 लाख 79 हजार 402
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 44 लाख 31 हजार 137
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 31 हजार 7767

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेली पॉजिटिव रेट इस समय 0.86 फीसदी तो वीकली पॉजिटिव रेट 1.30 प्रतिशत है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.77 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.04 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें 

First published on: May 13, 2023 10:42 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola