हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseIndia Corona Update : भारत में कोरोना पर ब्रेक, 24 घंटे में 150 से भी कम नए केस

विज्ञापन

India Corona Update: भारत में वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) के मामले पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले दिनों मौसम में बदलाव के कारण थोड़ी तेजी दर्ज की गई थी। लेकिन एकबार फिर इस पर काबू होता नजर आ रहा है। पिछले कई दिनों से कोरोना के दैनिक मामले में लगातार गिरावट भी देखने को मिल रही है। कल के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 150 से भी कम नए मामले सामने आए हैं।

24 घंटे में कोरोना के 140 नए केस आए

पिछले कुछ दिनों से देश में से कोरोना (Corona Update) के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। कल के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 140 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से तीन व्यक्ति की मौत की खबर है। इससे पहले शनिवार को देश में कोरोना के 186 नए केस सामने आए थे। जबकि 2 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 51 की गिरावट दर्ज की गई है।

देश में लगातार कम हो रहे हैं कोरोना के मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (11 June 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 140 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 3 लोगों की मौत की खबर है। इनमें एक वे लोग भी शामिल हैं जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। वहीं इस दौरान देश में 188 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 2,501 से घटकर 2,450 रह गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 46 की कमी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,49,92,788 हुई 

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 92 हजार 788 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 58 हजार 447 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 891 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)

अभी कुल एक्टिव केस- 2 हजार 450
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 49 लाख 92 हजार 788
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 44 लाख 58 हजार 447
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 31 हजार 891

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.81 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola