दीपक दुबे, नई दिल्ली।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर बड़ा एक्शन लिया है। भारत ने पाकिस्तान के लिए एयरस्पेस बंद कर दिया है। नोटिस टू एयरमैन यानी NOTAM जारी किया किया गया है। यह NOTAM 30 अप्रैल से 23 मई तक के लिए जारी किया गया है। इस दौरान पाकिस्तान रजिस्टर्ड कोई भी विमान या मिलिट्री एयरक्राफ्ट भारतीय एयरस्पेस में नहीं घुस सकेगा। बता दें कि भारत ने अपना एयरस्पेस पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई के रूप में बंद किया है। इससे पहले पाकिस्तान ने भारत ने लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था।
क्या है NOTAM?
नोटिस टू एयर मिशन यानी NOTAM एक तरह की संचार व्यवस्था है, जिसकी मदद से फ्लाइट में मौजूद केबिन क्रू के लोगों के लिए अहम सूचनाएं भेजी जाती हैं। यह बेहद गोपनीय सूचना तंत्र है, जिसमें सेंध लगाना बेहद मुश्किल काम है। नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम के तहत विमान के पायलट को मौसम, ज्वालामुखी विस्फोट, हवाई क्षेत्र में प्रतिबंध, किसी पैराशूट जंप, रॉकेट लॉन्च और सैन्य अभ्यास जैसी बेहद संवेदनशील और अहम जानकारियां भेजी जाती हैं ताकि विमान को हवाई सफर के दौरान किसी अप्रिय घटना का सामना ना करना पड़े। NOTAM में रनवे बंद होना, हवाई अड्डे पर रखरखाव कार्य, मौसम संबंधी खतरे या अन्य किसी भी चीज के बारे में जानकारी होती है, जो उड़ान की सुरक्षा को प्रभावित कर सकती है। NOTAM एक सरकारी निकाय द्वारा जारी किए जाते हैं, जो यह सुनिश्चित करता है कि जानकारी सटीक और विश्वसनीय है।
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा बड़ा असर
भारत का यह कदम पाकिस्तान को आर्थिक रूप से चोट पहुंचाएगा। पाकिस्तानी एयरलाइंस को भारत के एयरस्पेस से बचने के लिए अब लंबे और घुमावदार रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। इससे उड़ानों की दूरी और समय बढ़ेगा। नतीजतन ईंधन की खपत बढ़ेगी, लागत में इजाफा होगा और यात्रियों के लिए टिकट की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। भारत के ऐसा करने पर पाकिस्तानी एयरलाइंस को अलग-अलग देशों में जाने के लिए श्रीलंका और चीन का रास्ता अपनाना होगा। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) भारत के एयरस्पेस का इस्तेमाल मलेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड जैसे दक्षिण पूर्व एशियाई देशों तक पहुंचने के लिए करता रहा है। लंबी दूरी की वजह से यात्रा समय काफी बढ़ जाएगा। बढ़ी हुई लागत और यात्रा के अधिक समय लगने के कारण यात्री पाकिस्तानी एयरलाइंस से यात्रा करने से कतरा सकते हैं।
श्रीलंका और चीन के एयरस्पेस का करना पड़ेगा इस्तेमाल
ऐसे में भारत की तरफ से लिए गए एक्शन से पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट्स को काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे यात्रा में लगने वाले समय और लागत में बढ़ोतरी होगी। गौरतलब है कि यूरोपियन एयर सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने सुरक्षा कारणों से 30 जून, 2020 को पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस को यूरोप में उड़ान भरने से रोक दिया था। हालांकि, चार महीने से ज्यादा वक्त के बाद 29 नवंबर, 2024 को फिर से सेवा बहाल किया गया था। भारत द्वारा अपना एयरस्पेस बंद करने से पाकिस्तानी एयरलाइंस को दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के लिए श्रीलंका और चीन के एयरस्पेस का इस्तेमाल करना पड़ेगा। इसकी वजह से एयरलाइंस का खर्च, किराया और समय भी बढ़ जाएगा। गौरतलब है कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति वैसे ही खस्ताहाल है।
संबंधित खबरें
कौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
1 hr agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
1 hr agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
1 hr agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
2 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
2 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
3 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
4 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
4 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
5 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines