नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से भारत और चीन के सेना ने पीछे हटने का फैसला लिया है। दोनों देशों के सेनाओं की ओर से गुरुवार शाम एक संयुक्त बयान जारी किया गया। बयान में कहा गया है कि भारतीय और चीनी सैनिकों ने 16वें दौर की सैन्य वार्ता में आम सहमति पर पहुंचने के बाद लद्दाख के गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स से पीछे हटना शुरू कर दिया है।
‘सीमावर्ती इलाके में शांति के लिए ये फैसला अनुकूल’
संयुक्त बयान में कहा गया है कि 8 सितंबर 2022 को भारत और चीन के कोर कमांडर स्तर की बैठक के 16 वें दौर में बनी आम सहमति के अनुसार, गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स (पीपी-15) क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों ने योजनाबद्ध तरीके से पीछे हटना शुरू कर दिया है। ये फैसला सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति के लिए अनुकूल है। बता दें कि भारत और चीन के बीच 16वें दौर की कोर कमांडर स्तर की वार्ता 17 जुलाई को हुई थी। इससे पहले दोनों पक्ष मार्च में बातचीत के लिए मिले थे।
गलवान हिंसा के बाद और बिगड़ी थी स्थिति
अप्रैल-मई 2020 से फिंगर एरिया, गलवान वैली, कोंगरुंग नाला सहित कई क्षेत्रों में चीनी सेना द्वारा किए गए उल्लंघन को लेकर गतिरोध बना हुआ था। जून 2020 में गालवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़पों के बाद स्थिति और खराब हो गई।
जून में भारतीय सेना के पास चीनी लड़ाकू विमानों ने भरी थी उड़ान
बता दें कि चीन ने लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक फैली 3,488 किलोमीटर की वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के साथ सैन्य बंकर और हेलीपैड, बंदूक और मिसाइल की स्थिति, सड़कों और पुलों जैसे नए सैन्य बुनियादी ढांचे का लगातार निर्माण किया है। एक चीनी लड़ाकू जेट ने भी हाल ही में 28 जून को पूर्वी लद्दाख में भारतीय सेना की स्थिति के बहुत करीब से उड़ान भरी थी।
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
1 hr agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
6 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
8 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
9 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
10 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
11 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines