हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PM मोदी और शी जिनपिंग की दोस्ती अमेरिका को पड़ेगी भारी! भारत-चीन ने जारी किया बड़ा बयान

चीन में चल रहे एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय मुलाकात हुई। इसमें दोनों नेताओं ने आपसी रिश्ते में किसी तीसरे का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं करने पर सहमति जताई है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग।

पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मुलाकात ने अमेरिका को सख्त संदेश दिया है। दोनों देशों ने साफ किया है कि आपसी रिश्ते में किसी तीसरे का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा। चीन यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इसमें पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच करीब 40 मिनट तक द्विपक्षीय मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद दोनों विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया। बताया गया कि भारत और चीन प्रतिस्पर्धी नहीं हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और चीन की नीति रणनीति ऑटोनॉमी है। रिश्तों को किसी तीसरे देश से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

आतंकवाद पर साथ आए दोनों नेता

पीएम मोदी और शी जिनपिंग दोनों नेता आतंकवाद पर साथ आए। दोनों ने आतंकवाद पर साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता बताई है। आतंकवाद पर चीन का रुख बदलने से सबसे बड़ा नुकसान पाकिस्तान को होगा। ऑपरनेश सिंदुर के बाद भारत ने सबसे बड़े पक्ष यानी चीन को आतंकवाद पर साथ लिया है।

यह भी पढ़ें: कब शुरु होगी भारत-चीन के बीच डायेरक्ट फ्लाइट, ट्रांजिट फ्लाइट का झंझट होगा खत्म; बचेगा समय और पैसा

विज्ञापन

वैश्विक स्तर पर दोनों की इकोनॉमी की भूमिका

पीएम नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तियानजिन में द्विपक्षीय बैठक के दौरान विश्व व्यापार को स्थिर करने में भारत और चीन की अर्थव्यवस्थाओं की भूमिका को मान्यता दी। इसकी जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय ने दी। दोनों नेताओं की यह मान्यता अमेरिका को झटका देने का काम करेगी। अमेरिक ने चीन पर भी 30 प्रतिशत का टैरिफ लगाया था, बाद में इसे 90 दिनों के लिए रोक दिया क्योंकि दोनों देश एक व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। इससे पहले, वाशिंगटन और बीजिंग के बीच टैरिफ युद्ध छिड़ गया था, जो 245 प्रतिशत तक पहुंच गया था।

अगले साल भारत आएंगे शी जिनपिंग

भारत में अगले साल 2026 में BRICS Summit होना है। इसमें शामिल होने के लिए पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को निमंत्रण दिया है। शी ने उसे स्वीकार कर लिया है। पीएम मोदी ने एससीओ शिखर सम्मेलन में चीन की अध्यक्षता की तारीफ की।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘न तेल खरीदें और न ही गैस’, भारत के खिलाफ ट्रंप की नई चाल, यूरोपीय देशों पर डाल रहे दबाव

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola