चीन मूर्ख है, नापाक हरकतों से बाज आए; अरुणाचल की 30 जगहों के नाम बदलने पर भारत की कड़ी चेतावनी

India China Arunachal Pradesh Controversy: भारत चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश पर विवाद बढ़ता जा रहा है। एक हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई गई है। भारत के विदेश मंत्रायल की ओर से चीन को चेतावनी दी गई है कि वह अपनी मूर्खतापूर्ण हरकतों से बाज आए।

India China Arunachal Pradesh Controversy

India China Arunachal Pradesh Controversy

India China Arunachal Pradesh Controversy: चीन मूर्खतापूर्ण बातें कर रहा है, वह अपनी नापाक हरकतों से बाज आए। इस तरह नाम बदल देने से कोई चीज अपनी नहीं हो जाएगी। चीन अपने मूर्खतापूर्ण प्रयासों पर कायम है। हम इस तरह के प्रयासों को दृढ़ता से अस्वीकार करते हैं। मनगढ़ंत नाम रखने से यह वास्तविकता नहीं बदलेगी कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा। चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश की 30 जगहों का नाम बदले जाने से भारत भड़क गया है और विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने करारा जवाब भी दिया है कि चीन की इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

विदेश मंत्री जयशंकर ने भी दोटूक जवाब दिया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि चीन बेबुनियाद दावे न करे। बार-बार एक ही बात दोहराने, इस तरह नाम बदलने से कुछ नहीं होने वाला। अरुणाचल में भारत का कानून, नियम और योजनाएं चलती हैं और चलती रहेंगी।

विज्ञापन

वहीं चीन की तरफ से जब अरुणाचल प्रदेश पर दावा जताया गया तो देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि इस तरह नाम बदल देने से कोई चीज अपनी नहीं हो जाती। मुझे कोई घर पसंद आया और मैं अपनी मर्जी से उसका नाम रख दूं तो इसका मतलब यह नहीं कि वह घर मेरा हो गया। इसलिए चीन बेवकूफी वाली हरकतें और बातें करना छोड़ दे।

विज्ञापन

चीन बदला रहा अरुणाचल की जगहों के नाम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने अरुणाचल प्रदेश की 30 जगहों के नाम बदल दिए हैं। हॉन्गकॉन्ग मीडिया हाउस साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक यह जानकारी सामने आई। हालांकि नाम क्या रखे गए, यह नहीं बताया गया है, लेकिन चीन ने प्रदेश के 11 रिहायशी इलाकों, 12 पहाड़ों, 4 नदियों और एक तालाब का नाम बदला है।

7 साल में 4 बार चीन अरुणाचल के इलाकों के नाम बदल चुका है। अप्रैल 2023 में भी चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 11 इलाकों के नए नाम रखे थे। 2021 में 15 और 2017 में 6 इलाकों को नए नाम चीन ने दिए थे। चीन ने अरुणाचल को नया नाम जांगनान भी दिया है। वह इसे अपने कब्जे वाले दक्षिणी तिब्बत का पार्ट कहता है। भारत पर इस हिस्से को कब्जाने का आरोप लगाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ