India China Relations : भारत और चीन के बीच चल रहा विवाद खत्म होता नजर आ रहा है। दोनों देशों में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गश्त शुरू करने पर सहमति बन गई। इसे लेकर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि दोनों देशों के अधिकारियों के बीच पिछले दिनों हुई वार्ता के बाद पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर फिर से पेट्रोलिंग शुरू हो गई है।
विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हाल ही में भारत और चीन के बीच राजनयिक और सैन्य वार्ता हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच पेट्रोलिंग अरेंजमेंट को लेकर सहमति बनी और एलएसी पर फिर से गश्त शुरू हो गई। साथ ही कुछ इलाके जहां 2020 की घटना के बाद डिसइंगेजमेंट अब तक नहीं हो पाया था, उनमें से कुछ इलाकों में दोनों देशों के बीच डिसइंगेजमेंट को लेकर समझौता हो गया है।
यह भी पढ़ें : चीन मूर्ख है, नापाक हरकतों से बाज आए; अरुणाचल की 30 जगहों के नाम बदलने पर भारत की कड़ी चेतावनी
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले LAC पर हुआ समझौता
एलएसी पर समझौता ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले हुआ है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग हिस्सा लेंगे। विदेश सचिव ने कहा कि साल 2020 में पूर्वी लद्दाख में चीनी सेना की कार्रवाई के बाद पैदा हुए विवाद का समाधान हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत चीन के साथ सैन्य स्तर पर और विभिन्न स्तरों पर सैन्य कमांडरों की बैठकों के माध्यम से चर्चा कर रहा है। इन बैठकों के बाद एलएसी के विभिन्न स्थानों पर गतिरोध का समाधान हुआ है। कुछ स्थान ऐसे थे, जहां विवाद अभी खत्म नहीं हो पाया है।
यह भी पढ़ें : ‘जवानों का अपमान नहीं करना चाहिए’ विदेश मंत्री जयशंकर ने राहुल गांधी की टिप्पणी पर किया पलटवार
जानें क्या था विवाद?
भारत और चीन के बीच यह समझौता देपसांग और डेमचोक क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करने से संबंधित है। आपको बता दें कि पूर्वी लद्दाख सीमा पर 2020 में हुई झड़प के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। इस झड़प में भारतीय सेना के 20 सैनिक भी शहीद हो गए थे और चीन के भी कई जवान मारे गए थे।
संबंधित खबरें
कौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
51 mins agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
2 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
2 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
3 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
4 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
4 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines