India-China Border Clash: कांग्रेस सांसद सैयद नासिर हुसैन ने मंगलवार को राज्यसभा में नियम 176 के तहत अरुणाचल प्रदेश की तवांग सीमा पर भारतीय और चीनी सेना के बीच झड़प पर चर्चा के लिए नोटिस दिया है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने घटना पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव दिया है।
हैदराबाद के सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया है। उन्होंने केंद्र पर देश को अंधेरे में रखने का आरोप लगाया है और पूछा है कि संसद को झड़प के बारे में सूचित क्यों नहीं किया गया। उधर, तृणमूल कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए राज्यसभा में एक नोटिस सौंपा है।
राजनाथ सिंह संसद में देंगे बयान
अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय-चीनी सैनिकों के बीच झड़प को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज संसद में बयान देंगे। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर 12 बजे लोकसभा में और दोपहर 2 बजे राज्यसभा में बयान देंगे।
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
सेना के एक बयान में कहा गया है कि 9 दिसंबर की झड़प में दोनों पक्षों के कुछ कर्मियों को मामूली चोटें आईं और दोनों पक्ष तुरंत क्षेत्र से हट गए। इस खबर की जानकारी के बाद कांग्रेस ने सोमवार को केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को संसद में इस मुद्दे पर चर्चा करके देश को भरोसे में लेने की जरूरत है।
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “हम राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर देश के साथ हैं और इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहेंगे। लेकिन मोदी सरकार को अप्रैल 2020 से एलएसी के पास सभी बिंदुओं पर चीनी अतिक्रमण और निर्माण के बारे में ईमानदार होना चाहिए। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं मनीष तिवारी, शशि थरूर और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा और संसद में चर्चा की मांग की है।
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का 97वां दिन, राहुल गांधी ने जीनापुर शुरू की पदयात्रा
शीतकालीन सत्र का आज पांचवां दिन
बता दें कि आज शीतकालीन सत्र का पांचवां दिन है। सत्र के चौथे दिन नव-निर्वाचित समाजवादी पार्टी नेता डिंपल यादव के मैनपुरी निर्वाचन क्षेत्र से सांसद के रूप में शपथ लेने के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022 चर्चा के लिए उच्च सदन में पेश किया गया।
सात दिसंबर से शुरू हुआ शीतकालीन सत्र कुल 17 कार्य दिवसों के साथ 29 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र के लिए केंद्र के एजेंडे में 16 नए बिल पेश करना शामिल है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
UP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
1 hr agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
3 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
3 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
4 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
4 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
5 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
6 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
6 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines