Video: Tawang Sector Face-Off के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारतीय सैनिक चीनी सेना की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर रहे हैं। यह वीडियो बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।
दो मिनट के इस वीडियो में दोनों तरफ के सैनिक आमने-सामने दिखाई पड़ रहे हैं। इनके बीच में एक कटिला तार है। जिसे सीमा निर्धारण के लिए लगाया गया है। भारतीय सैनिक चीनियों पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। भातरीय सेना चीनियों को डंडों से मार नियंत्रण रेखा से दूर रखने का प्रयास कर रही है।
चीनी सेना पीछे हटी
वीडियो में दिख रहा है कि शोर-शराबे व झड़प के बाद चीनी सैनिक धीरे-धीरे पीछे हटते हैं और वह भाग खड़े होते हैं। वीडियो में कुछ भारतीय सैनिक चीनियों पर पत्थर फेंकते भी दिख रहे हैं। हालांकि उनके पीछे हटने के बाद भारतीय सेना का अधिकारी जवानों को पत्थर फेंकने से रुकने और शांत रहने के लिए बोलता सुनाई दे रहा है।
तीन टुकड़ियां थीं मौजूद
बता दें अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच चीनी सेना (पीएलए) भारतीय सेना की तीन इकाइयों के साथ भिड़ी थीं। 9 दिसंबर को झड़प के दौरान इन पैदल सेना रेजिमेंटों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और चीनी सेना के नियंत्रण रेखा पर यथास्थिति को बदलने के प्रयास को मुंह तोड़ जवाब दिया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर के साथ जो वीडियो दिखाया गया है, वह सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, ये पोस्ट उसी पर आधारित है। हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, ऐसे में न्यूज़24 इसकी पुष्टि नहीं करता।
संबंधित खबरें
'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
8 mins agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
28 mins agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
1 hr agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
2 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
5 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
6 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
6 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines